ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अच्छी खबर: एसबीआई ने फिर घटाई ब्याज दरें, अब कम होगी आपकी ईएमआई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अच्छी खबर: एसबीआई ने फिर घटाई ब्याज दरें, अब कम होगी आपकी ईएमआई

By @dmin
Published: July 8, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई ने लोन की ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है। छोटी अवधि की एमसीएलआर दरें 0.05 प्रतिशत से 0.10 फीसद तक घट गई हैं। अब एसबीआई की दर घटकर 6.65 प्रतिशत पर आ गई है। बैंक का दावा है कि मौजूदा समय में उनकी एमसीएलआर दरें देश में सबसे कम हैं। ये नई दरें 10 जुलाई से लागू होंगी।
अब ग्राहकों को 30 साल के लिए लिए गए 25 लाख रुपए के लोन पर एमसीएलआर के तहत मासिक किस्त करीब 421 रुपए घट जाएगी। इसी तरह ईबीआर व आरएलएलआर के तहत मासिक किस्त 660 रुपए घट जाएगी, लेकिन यह फायदा नए ग्राहकों के साथ साथ सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने अप्रैल 2016 के बाद लोन लिया है। क्योंकि उसके पहले लोन देने के लिए तय मिनिमम रेट बेस रेट कहलाती थी। यानी इससे कम दर पर बैंक वोन नहीं दे सकते थे।
एसबीआई के जारी वक्तव्य में कहा गया है कि एमसीएलआर में यह कटौती तीन माह तक के लिए दिए जाने वाले कर्ज पर लागू होगी। इसका मकसद कर्ज उठाव और मांग को बढ़ावा देना है। एमसीएलआर में की गई इस कटौती के बाद तीन माह तक की अवधि के कर्ज पर बैंक की ब्याज दर घटकर 6.65 प्रतिशत वार्षिक रह जाएगी। यह दर बैंक की बाहरी बेंचमार्क आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) के बराबर हो गई है।
बता दें इससे पहले 10 जून को एसबीआई की एमसीएलआर दरें 0.25 प्रतिशत घटकर 7 फीसद पर आ गई थी।आरबीआई ने 22 मई को रेपो रेट को 0.40 फीसद घटकर 4 फीसद कर दिया था। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने रेपो और एमसीएलआर से जुड़ी अपनी लोन दरें पहले ही घटा दी हैं।
एसबीआई एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट (ईबीआर) और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) की दरें भी घटा चुका है। दोनों दरों में एक जुलाई से 0.40 प्रतिशत की कटौती लागू हुई है। अब सालाना ईबीआर 7.05 प्रतिशत से घटकर 6.65 प्रतिशत पर आ गई है। आरएलएलआर 6.65 प्रतिशत से घटकर 6.25 प्रतिशत पर आ गई है।

बीजापुर में नक्सलियों ने किया बड़ा कांड, मतदान के पहले गारमेंट फैक्ट्री में लगा दी आग… पर्चे फेंककर दी चेतावनी
9 मिलियन डॉलर ग्लोबल सिटी चैलेंज की शुरुआत, लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन के साथ शहरों को भविष्य के अनुकूल बनाने में करेगा मदद
Economy: वर्ल्ड बैंक का अनुमान, 2024 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर की स्थापना के लिए भिलाई के अंकुश बने कमेटी के चेयरमेन
बिग ब्रेकिंग: स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा साल में 100 दिन की छुट्टियों की योजना का एलान राजीव गांधी फाउंडेशन समेत 3 ट्रस्ट की फंडिंग की होगी जांच, गृह मंत्रालय ने बनाई कमेटी
Next Article A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container आगरा में भीषण हादसा: फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों पर कंटेनर चढ़ा, छह की मौत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?