ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : रायपुर में 27 से शुरू होंगे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच, पहले मैच में मिलेगी फ्री एंट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Good News : रायपुर में 27 से शुरू होंगे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच, पहले मैच में मिलेगी फ्री एंट्री

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
shaheed-veer-narayan-singh
SHARE

रायपुर। पूर्व स्टार क्रिकेटरों के बीच इन दिनों रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेली जा रही है। प्रतियोगिता के तहत रायपुर में भी मुकाबले होने हैं। 27 सितंबर को राजधानी के के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले खेले जाने है। इस दौरान पहले मैच में एंट्री फ्री हो सकती है। 27 को भारतीय टीम के मुकाबले नहीं हैं इसके बाद भी क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

बता दें रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 10 सितम्बर से कानपुर से शुरू हुआ था। इसके मैच कानपुर के अलावा इंदौर और देहरादून में खेले जा रहे हैं। गुरुवार को इंडिया लीजेंडस् व इंग्लैंड लीजेंड्स  के बीच मैच होना है। इस बीच रायपुर में मैचों का शेड्यूल भी तय हो गयाय है। पहले 27 सितम्बर को यहां इंडिया लिजेंड्स और बांग्लादेश लिजेंड्स का मैच होना था लेकिन लेकिन बारिश की वजह से दो मैच प्रभावित हुए। इसके कारण अब 27 सितंबर बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लिजेंड्स-इंग्लैंड लिजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। इनमें से पहले मैच में एंट्री फ्री किया जा रहा है।

कलेक्टर व एसपी ने देखी व्यवस्था
रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मैच से पहले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्था देखी। इस दौरान कलेक्टर ने विशेष निर्देश भी दिए हैं। मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने जियो व एयरटेल को आस्थाई टॉवर लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा टिकट काउंटर बढ़ाने और भीड़ को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा गया है। यही नहीं जिला प्रशासन से रायपुर शहर से स्टेडियम तक बस चलाने का निर्देश दिया है।

आखिरी खत में आशया ने लिखा : आरिफ, मैंने तुम्हें कभी धोखा नहीं दिया, तुमने हंसती-खेलती दो जिंदगियां बर्बाद कर दीं
एनआईटी रायपुर में तीन चरणों में किया गया मॉक प्लेसमेंट का आयोजन, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
देर रात बड़ा हादसा : मिनी ट्रक व कार में जोरदार टक्कर, महिला सहित दो की मौत, दो घायल
परिवार संग विदेश यात्रा पर गए भिलाई निगम के रिटायर्ड पीआरओ, इधर चोरों ने घर पर की सेंधमारी
स्टेट व नेशनल हाइवे में घूमंतु पशुओं की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था सुदृढ़ की जाए: रामविचार नेताम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगन्नाथपुर में नन्हें जैसलमेर जैसी दिखी फिल्मी कहानी…
Next Article Breaking: दुर्ग जिले में लंपी वायरस की दस्तक, गौशाला के मवेशी में दिखा लक्षण, लिया ब्लड सैंपल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?