ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में शुरू होंगे मॉडल राशन की दुकानें, अनाज के साथ मिलेंगी बैंकिंग की भी सुविधाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Good News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में शुरू होंगे मॉडल राशन की दुकानें, अनाज के साथ मिलेंगी बैंकिंग की भी सुविधाएं

By Mohan Rao
Published: January 22, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मॉडल शासकीय उचित मूल्य दुकान शुरू किए जाएंगे। इसे शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। खाद्य सचिव टापेश्वर वर्मा ने मॉडल उचित मूल्य दुकानों में राशन सामग्री के साथ अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री के अलावा बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट आदि की सुविधा भी दी जाएगी। राशनकार्डों में आधार सीडिंग की कार्यवाही की गई है। उचित मूल्य दुकानों के संचालन को आर्थिक रूप से अधिक लाभदायक बनाये जाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, दूरसंचार विभाग, ऑयल कंपनियों तथा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा दिए गए सुझाव अनुसार नवीन योजनायें उचित मूल्य दुकानों में लागू तैयारी की जा रही हैं।

खाद्य सचिव टापेश्वर वर्मा ने छत्तीसगढ राज्य में 73 लाख 27 हजार परिवारों को युनिवर्सल पीडीएस के तहत् समस्त राशनकार्डधारियों को उनकी पात्रता के अनुसार राशन का वितरण किया जा रहा है। राज्य में लगभग 64.15 लाख गरीब परिवारों को निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 21 लाख 61 हजार परिवार, अनुसूचित जाति के 10 लाख 22 हजार से अधिक परिवार और अन्य पिछड़ा वर्ग के 34 लाख 78 हजार तथा सामान्य वर्ग के 6 लाख 65 हजार परिवार शामिल हैं।  वर्तमान में प्रदेश में 13,415 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से 14 लाख 49 हजार अन्त्योदय, 38 हजार 386 निराश्रित, 49 लाख 15 हजार प्राथमिकता वाले राशन कार्ड, 14 हजार  निःशक्तजन और 9 लाख 10 हजार एपीएल (सामान्य परिवारों) राशन प्रदान की जा रही है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 1 सदस्यीय प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारी को 10 किलो चावल प्रति माह, 2 सदस्यीय प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारी को 20 किलो प्रति माह, 3 से 5 सदस्यीय राशनकार्ड धारी को 35 किलो प्रमि माह तथा 5 से अधिक सदस्यीय वाले प्राथमिकता राशन कार्डधारी को 7 किलो प्रति सदस्य के हिसाब से प्रति माह राशन दिया जा रहा है। इसी प्रकार अन्त्योदय राशन कार्डधारी को 35 किलो चावल प्रति माह दी जा रही है। साथ ही मात्र 17 रूपए की सस्ते दाम पर 1 किलो शक्कर भी दिए जा रहें है। अनुसूचित क्षेत्रों में प्रति परिवार 2 किलो आयोडीन युक्त नमक तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1 किलो ग्राम आयोडीन युक्त नमक निःशुल्क दिया जा रही है। वहीं अनुसूचित विकासखण्ड एवं माडा क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रति माह मात्र 5 रुपए प्रति किलो की दाम पर 2 किलो चना वितरण भी किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एकल निराश्रित और निःशक्तजन राशनकार्डधारी को प्रतिमाह प्रति राशनकार्ड 10 किलो निःशुल्क चांवल दी जा रही हैं। इसी प्रकार एक सदस्यीय एपीएल राशनकार्डधारी को 10 रूपए प्रतिकिलो के हिसाब से 10 किलो चावल, 2 सदस्यीय को 20 किलो चावल तथा 3 या अधिक सदस्यीय सामान्य राशनकार्डधारी को 10 रूपए प्रति किलो की दर से प्रतिमाह 35 चावल का दिए जा रहें है।

अप्रैल माह से फोर्टिफाइड चावल
 छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की स्थिति को दूर करने के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गत दिनों हुई राज्य मंत्री परिषद् की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण होगा। फोर्टिफाइड चावल उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशनकार्डधारियों को अप्रैल 2023 से वितरण किया जाएगा। प्राथमिकता, अन्त्योदय, एकल निराश्रित, निःशक्जन, श्रेणी के राशनकार्डधारियों को वर्तमान में दिए जा रहे सामान्य चावल के स्थान पर फोर्टिफाइड चावल मिलेगा।

सार्वभौम पीडीएस के तहत खाद्यान्न सुरक्षा के साथ-साथ पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा एनीमिया एवं अन्य पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए पाइलेट प्राजेक्ट के रूप में नवम्बर 2020 से कोण्डागांव जिले में फोर्टिफाइड चावल वितरण प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में मध्यान्ह भोजन योजना तथा पूरक पोषण आहार योजना में प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य के 10 आकांक्षी जिले (कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाडा, बीजोपुर, बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा) तथा 02 हाई बर्डन जिले (कबीरधाम एवं रायगढ़) में फोटिफाइड चावल का  भी वितरण किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि फोर्टिफाइड चांवल पोषक एवं स्वास्थ्यवर्धक है। यह आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 से युक्त होता है। इसमें मौजूद आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व बड़ो एवं बच्चों में खून की कमी नहीं होने देता है तथा खून निर्माण एवं तंत्रिका तंत्र के सही ढंग से कार्य में सहायक होता है।

कोरोना वैक्सीन: बिहार की तुलना में कम जनसंख्या वाले तमिलनाडु को मिल सकती हैं वैक्सीन की ज्यादा डोज
ग्रेटर नोएडा में भिलाई के युवक चला रहे थे लॉयन बुक-15 के पांच पैनल, दुर्ग एसपी ने बताया कैसे पकड़ाए सटोरिए
छत्तीसगढ़ में नशीली दवा बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 25 मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस कैंसिल
राज्य में जैविक खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ा, 16.56 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का किसानों ने किया खेती में उपयोग
पोर्न फिल्मों का मामला: राज कुंद्रा मुख्य आरोपी, करोड़ों रुपये कमाने की जानकारी, मुंबई पुलिस ने दाखिल की 1500 पन्नों की चार्जशीट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : दिनदहाड़े इंजीनियर के घर पर लूट, पिस्टल की नोक पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Next Article Bhilai Breaking : पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक पर बेसर्मी करने वाला प्रेमी जोड़ा, ग्लोब चौक पर एसपी ने लगाई क्लास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?