ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखने का सुनहरा मौका, 25 जुलाई से शुरू हो रही है रामायण यात्रा… यह है पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRailway News

भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखने का सुनहरा मौका, 25 जुलाई से शुरू हो रही है रामायण यात्रा… यह है पूरा शेड्यूल

By Mohan Rao
Published: July 3, 2025
Share
रामायण यात्रा
SHARE

नई दिल्ली (ए)। यदि आप भगवान से जुड़े स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं तो यह मौका इंडियन रेलवे आपकों दे रहा हैं। इंडियन रेलवे के उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी)  25 जुलाई को अयोध्या से रामेश्वरम तक रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होने वाली इस यात्रा के अंतर्गत तीर्थ यात्रियों को भगवान राम से जुड़ी जगहों अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, सीतामढ़ी, जनकपुर, श्रृंगवेरपुर, नासिक, हम्पी से लेकर रामेश्वरम तक घूमने और प्रभु श्रीराम के दर्शन का मौका मिलेगा।

यह रामायण यात्रा 16 रातें व 17 दिन की होगी। ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। जहां तीर्थ यात्रियों को राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी देखने का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद नंदीग्राम में भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड का दर्शन, जनकपुर (नेपाल में) में राम-जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड, सीतामढी (बिहार) में जानकी मंदिर और पुनौरा धाम, बक्सर में राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर, वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती देखने का सुनहरा मौका मिलेगा।

रामेश्वरम के धनुषकोड़ी तक जाएगी ट्रेन
इसके बाद रामायण यात्रा ट्रेन यात्रियों को लेकर सीतामढी (उत्तर प्रदेश) की ओर बढ़ेगी जहां सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर) के दर्शन होंगे। यहां से ट्रेन प्रयागराज जाएगी। जहां त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम देखने का मौका मिलेगा। यात्रा को आगे बढ़ाते हुए ट्रेन श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, पंचवटी, हम्पी होते हुए रामेश्वरम पहुंचेगी। इन स्थानों पर यात्रियों को क्रमशः श्रृंग ऋषि मंदिर, गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसूया मंदिर, त्रयंबकेश्वर मंदिर, सीता गुफा और कालाराम मंदिर, अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी का दर्शन होगा। यात्रा के दौरान ट्रेन में चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन दिया जाएगा।

यात्रा तिथि और यात्रा कार्यक्रम
यात्रा की शुरुआत 25 जुलाइ को होगी।  दिल्ली-अयोध्या-जनकपुर-सीतामढ़ी-बक्सर-वाराणसी-प्रयागराज-श्रृंगवेरपुर-चित्रकूट-नासिक-हम्पी-रामेश्वरम तक यात्रा होगी। इसके बाद वापसी होगी। यात्रीदिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ, टुंडला जं., इटावा, कानपुर, लखनऊ. झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट व मथुरा से बोर्डिंग कर सकेंगे।

यात्रा में शामिल किए गए गंतव्य

अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी।
नंदीग्राम: भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड।
जनकपुर (नेपाल): राम जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड।
सीतामढी (बिहार): जानकी मंदिर और पुनौरा धाम।
बक्सर: राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।
वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।
सीतामढी (उत्तर प्रदेश): सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर)।
प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम।
श्रृंगवेरपुर: श्रृंग ऋषि मंदिर।
चित्रकूट: गुप्त गोदावरी, राम घाट और सती अनुसूया मंदिर।
नासिक: त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी (सीता गुफा और कालाराम मंदिर)।
हम्पी: अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर।
रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।

शिंदे की राह में रोड़ा अटकाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, तत्काल सुनवाई से इनकार
26 जनवरी: फ्लाईपास्ट में दिखेंगे चिनूक-अपाचे
छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार वार्षिक मलेरिया परजीवी दर हुई सब से कम-एपीआई दर पहुंचा 1.17, राज्य गठन से अब तक का सबसे कम दर
हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे 30 युवाओं ने पूरा किया राजमिस्त्री प्रशिक्षण, अब बनाएंगे गरीबों का आशियाना
जिला कांग्रेस भिलाई ने सुपेला शास्त्री अस्पताल में मरीजों को बांटे साबून व सेनेटाइजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने की वित्त विभाग की समीक्षा : वित्तीय प्रबंधन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Next Article बिहार दौरे पर विधायक देवेन्द्र यादव : देव सूर्यमंदिर के किए दर्शन, देशवासियों के लिए की सुख-शांति की कामना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?