ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद घटा सोने का दाम, चांदी 3097 रुपये हुई सस्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद घटा सोने का दाम, चांदी 3097 रुपये हुई सस्ती

By @dmin
Published: February 2, 2021
Share
सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती
सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सोने और चांदी के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी है। आज सोना 480 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 47,702 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 73,219 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 3,097 रुपये गिरकर 70,122 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,847 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस 27.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा
सरकार ने सोमवार को सोने और चांदी के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस पहल के कारण घरेलू बाजार में इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी आएगी तथा रत्न एवं आभूषणों का निर्यात बढ़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 पेश करते हुए कहा कि, ‘सोने और चांदी पर अभी 12.5 फीसदी के बुनियादी सीमा शुल्क है। जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से ऊपर कर दिए जाने के बाद से, कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसे पिछले स्तर के नजदीक लाने के लिए, हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क ढांचे को युक्तिसंगत बना रहे हैं।Ó 

इसलिए आई गिरावट
बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 7.5 फीसदी करने की घोषणा की गयी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि बजट में शुल्क को 12.5 फीसदी से कम कर 7.5 फीसदी करने की घोषणा ये सोने में गिरावट आई। यह कदम सोने की कीमतों में हाल के उछाल, तस्करी और अन्य कारकों को देखते हुए उठाया गया है।
इसके अलावा सोने की मिश्र धातु (गोल्ड डोर बार) पर शुल्क 11.85 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी और चांदी की मिश्र धातु (सिल्वर डोर बार) पर 11 फीसदी से कम कर 6.1 फीसदी किया गया है। प्लैटिनम पर शुल्क 12.5 फीसदी से कम कर 10 फीसदी, सोना व चांदी के फाइंडिंग्स पर 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी और मूल्यवान धातु के सिक्कों पर 12.5 फीसदी से कम कर 10 फीसदी किया गया है। हालांकि, सोना और चांदी, सोने के मिश्र धातु, चांदी के मिश्र धातु पर 2.5 फीसदी कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर लगेगा।

धान से मिले पैसों से खुद के लिए वाहन खरीदेंगे-किसान गंगाराम
दुर्ग में शुरू हुआ भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र : रहने व खाने से लेकर मनोरंजन का रखा जाएगा ध्यान
पार्षदों के क्वारंटाइन खत्म होने के बाद होगी सामान्य सभा: मेयर देवेंद्र यादव ने सभापति श्यामसुंदर को लिखा पत्र, इस तिथि को हो सामान्य सभा
किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने वाली ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु के लिये बेहतर सुविधा उपलब्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन क्या किसान नेताओं में पडऩे लगी फूट? कोई बातचीत के हक में तो किसी ने रख दी शर्त, जानिए क्या संकेत दे रहे ये बयान
Next Article भारत की पहली नेक्स्ट जेनरेशन ऐंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम-1, चीन-पाकिस्तान का रेडार सिस्टम होगा ध्वस्त भारत की पहली नेक्स्ट जेनरेशन ऐंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम-1, चीन-पाकिस्तान का रेडार सिस्टम होगा ध्वस्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?