ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी भी उछली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी भी उछली

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
SHARE

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली । अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर सकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय बाजार में आज सोने की वायदा कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। वैश्विक संकेतों के अनुसार, अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले ही नए प्रोत्साहन पैकेज पर सहमती हो सकती है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.27 फीसदी बढ़कर 51,047 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 63,505 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 0.45 फीसदी चढ़ा था और चांदी 1.6 फीसदी उछली थी।
वैश्विक बाजारों में इतनी बड़ी कीमत
वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की आशाओं पर सोने की दरें बढ़ी हैं। साथ ही कमजोर अमेरिकी डॉलर से भी सोने को समर्थन मिला। सोना हाजिर 0.3 फीसदी बढ़कर 1,912.11 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 0.7 फीसदी बढ़कर 24.82 डॉलर प्रति औंस और प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 873.89 डॉलर हो गया। प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर इंडेक्स 0.14 फीसदी नीचे था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना सस्ता हो गया। महामारी से आर्थिक प्रहार को कम करने के लिए सोने को मुद्रास्फीति और कमजोर मुद्रा के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग मंगलवार को 0.23 फीसदी गिरकर 1,269.93 टन रही।

त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर किसानों से करते थे ठगी, मुख्य आरोपी सहित तीन महिला आरोपी पकड़ाए… एसपी ने किया खुलासा
Chhattisgarhi Olympics: लगातार 2 घंटे 20 मिनट की फुगड़ी, आठ साल की स्नेहा बनी फुगड़ी क्वीन
CG accident : ऊंचाई से खेत में गिरी कार, शिक्षक की दबने से हुई मौत… छुट्टियों में आए थे अपने घर
दुर्ग कलेक्टर ने निगरानी बदमाश को किया जिलाबदर, एक साल तक सीमावर्ती जिलों में प्रवेश पर भी पाबंदी
सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, देर रात दो ग्रामीणों की गला रेतकर कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजस्वी की सभा में भीड़ बिहार चुनाव में बढ़ा सकती है एनडीए की चिंता तेजस्वी की सभा में भीड़ बिहार चुनाव में बढ़ा सकती है एनडीए की चिंता
Next Article Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4 बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और लोजपा ने जारी किए घोषणा पत्र… चिराग का नारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट तो कांग्रेस ने ऋण माफी का किया वादा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?