ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोना-चांदी: लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी के भी घटे दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

सोना-चांदी: लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी के भी घटे दाम

By @dmin
Published: March 31, 2021
Share
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई। इसके साथ ही चांदी वायदा भी सस्ती हुई। एमसीएक्स पर जून का सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो करीब एक साल का निचला स्तर है, जबकि चांदी वायदा 0.8 फीसदी घटकर 62,617 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी और चांदी 1.7 फीसदी नीचे आ गई थी। 

वैश्विक बाजारों में इतना है दाम
हाजिर सोना 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,683.56 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड मंगलवार को 15 महीने के उच्च स्तर 1.776 फीसदी तक बढ़ गई थी। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 24.01 डॉलर पर स्थिर थी, जबकि प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़कर 1,160.05 डॉलर और पैलेडियम 0.7 फीसदी बढ़कर 2,607.04 डॉलर पर था। 
इस बीच, कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि सोने की दरों में तेज गिरावट आ सकती है। भारत में सोने की कीमतें अगस्त में 56,200 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद इसमें तेज गिरावट आई है।

सोने की कीमत पर आधारित होते हैं ईटीएफ 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1036.62 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.1 फीसदी बढ़कर 1,037.50 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

पिछले साल 25 फीसदी बढ़ा सोना, चांदी में 50 फीसदी उछाल
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है।

बड़ी वारदात: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या, हिरासत में एक संदिग्ध
आप सभी को आपके काम के बदौलत विदेश घूमने मिला: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
भिलाई चैम्बर का निर्णय: भिलाई के बाजारों में अब दुकानें रात 7.30 बजे तक ही खुली रहेंगी
नक्सल ऑपरेशन: 72 घंटे तक चली मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
कोविशील्ड की डोज में 12-16 हफ्ते का अंतराल को लेकर एस्ट्राजेनेका ने दी महत्वपूर्ण जानकारी… कहा भारत में यह अंतर सही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग, 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया शिफ्ट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग, 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया शिफ्ट
Next Article कोरोना का कहर: श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, कम पड़ गई लकड़ी कोरोना का कहर: श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, कम पड़ गई लकड़ी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?