कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ट्यूशन के बहाने शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ की गई। छात्रा ने घर पर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी इसके बाद इस मामले में शिकायत हुई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले के दीपिका थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा ही टीचर ने खुद की बहाने से छात्रा को ट्यूशन भेजने परिजनों को मजबूर किया था।

मिली जानकारी के अनुसार दीपका थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका बेटा और बेटी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उसकी बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है। पीड़ित पिता ने बताया कि मोहम्मद समीर खान निजी स्कूल में शिक्षक व स्कूल का वाइस प्रिंसिपल है। स्कूल के बाद बच्चों को अपने घर पर ट्यूशन भी पढ़ाता था। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि एक दिन टीचर ने ही कहा था कि उसकी बेटी में इंगलिश कमजोर है और उसे ट्यूशन भेजे।
इसके बाद बच्ची को ट्यूशन पढ़ने भेज दिया। कुछ दिन बाद समीर खान छुट्टी पर चला गया। छुट्टी से वापस लौटने के बाद उसने फिर से बच्ची को ट्यूशन भेजने को कहा। इस बाद बच्ची ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया। जब पिता ने छात्रा से पूछा तो उसने रोते हुए सारी बात बताई। छात्रा के मुंह से शिक्षक की करतूत सुनने के बाद पिता ने इसकी शिकायत थाने पहुंचकर कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।




