ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल से होगा गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव का आगाज… देश भर से जुटेंगे विख्यात पक्षी विज्ञानी एवं पक्षी प्रेमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कल से होगा गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव का आगाज… देश भर से जुटेंगे विख्यात पक्षी विज्ञानी एवं पक्षी प्रेमी

By @dmin
Published: January 30, 2021
Share
Gidhwa-Parsada bird festival will start from tomorrow
Gidhwa-Parsada bird festival will start from tomorrow
SHARE

दुर्ग। रविवार से दुर्ग वनमंडल में बेमेतरा जिले के अंतर्गत गिधवा-परसदा में पक्षी उत्सव का आगाज हो जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस बर्ड फेस्टिवल में देश भर से आई पक्षी विज्ञानी अपने अनुभव साझा करेंगे और अपने ज्ञान से बर्ड वाचर्स को समृद्ध करेंगे। इस कार्यक्रम में शिरकत करने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कनार्टक के पक्षी विज्ञानी एवं बर्ड वाचर जुट रहे हैं।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए डीएफओ धम्मशील गणवीर ने बताया कि गिधवा-परसदा में होने वाला बर्ड फेस्टिवल अपने तरह का अनोखा बर्ड फेस्टिवल है। छत्तीसगढ़ की धरती पक्षियों की अनेक प्रजातियों से समृद्ध रही है। छत्तीसगढ़ी भाषा में पक्षियों के अनेक तरह के नाम एवं उनके गुणधर्म से जुड़े हुए किस्से शामिल हैं। प्रवासी पक्षियों की भी अनेक किस्म यहाँ आती है। गिधवा-परसदा के बड़े सरोवरों में भी यह प्रवासी पक्षी जुटते हैं। इस धरोहर को सहेजने, इसके बारे में ज्ञान को साझा करने एवं इस बाबत और भी जानने बर्ड फेस्टिवल मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन में पक्षियों के सुंदर संसार के बारे में दिलचस्प बातें साझा की जाएंगी। साथ ही देश के जाने-माने पक्षी विज्ञानी अपने अनुभव साझा करेंगे।
इस फेस्टिवल के माध्यम से इनके संरक्षण के संबंध में भी लोग अधिक जागरूक हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्सव के पहले दिन क्रो फाउंडेशन के रवि नायडू पक्षी दर्शन और उसका महत्व विषय पर व्याख्यान देंगे। नोवा नेचर वेल्फेयर सोसायटी के एम सूरज आद्र्र भूमि संरक्षण एवं जीविकोपार्जन विषय पर अपना व्याख्यान देंगें। शाम को डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से यह कार्यक्रम होंगे।
आयोजन समिति के सदस्य राजू वर्मा ने बताया कि गिधवा-परसदा बर्ड वाचिंग की दृष्टि से उम्दा साइट है। अपनी इस धरोहर के बारे में नई पीढ़ी के लोग जानेंगे और इस संबंध में आने वाले बर्ड वाचर्स को भी अवगत कराएंगे तो उनके लिए भी आय का रास्ता खुलेगा। एक फरवरी सोमवार को पक्षी विशेषज्ञ एमके भरोस का संबोधन होगा। इसके बाद ग्रामीणों के साथ पक्षियों के संरक्षण पर परिचर्चा होगी। पक्षी किसानी के लिए किस तरह से उपयोगी होते हैं। इस विषय पर कुरुद कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर हितेंद्र टंडन का व्याख्यान होगा। सेनि पीसीसीएफ केसी बेबर्ता पक्षी एवं जल संरक्षण विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।
बर्ड फ्लू पर मानव जीवन का प्रभाव विषय पर वैज्ञानिक डॉ. जसमीत सिंह अपना व्याख्यान देंगे। नम्रता, सीईओ एसआरटी गिधवा परसदा जलाशय संरक्षण के लिए जैविक खेती विषय पर अपना व्याख्यान देंगी। शाम को नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। दूसरे दिन बच्चों के लिए चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मंगलवार को पिनटेल मैराथन का आयोजन होगा। यह परसदा से गिधवा तक 7 किमी तक होगा। इसके बाद पक्षी एवं उनका रहवास विषय पर आलोक चंद्राकर का संबोधन होगा। हम और जल विषय पर इको साल्यूशन के श्री यतेंद्र अग्रवाल का व्याख्यान होगा।

भाटापारा के स्पंज आयरन फैक्ट्री हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, मुआवजे की घोषणा
मतदान के बीच छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट… दंतेवाड़ा में जवान के पैरों के चीथड़े उड़े… रायपुर रेफर
खुशखबरी: इस दिन ओटीटी पर आएगी डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस…
बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति महिला मोर्चा की बैठक: घर जाकर देंगे शिव की बारात का निमंत्रण
भिलाई-डोंगरगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में पांच स्टेशनों का रिनोवेशन पूरा, पीएम मोदी कल करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Most of the paddy purchased after the formation of the state राज्य गठन के बाद सबसे अधिक धान खरीदी: छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान
Next Article राजस्थान सरकार ने गरीबों के लिए शुरू की फ्री इलाज की महत्?वाकांक्षी योजना, 1.1 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ राजस्थान सरकार ने गरीबों के लिए शुरू की फ्री इलाज की महत्?वाकांक्षी योजना, 1.1 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?