ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भरपूर नींद लेने से अच्छी सेहत के साथ बढ़ती है आपकी खूबसूरती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

भरपूर नींद लेने से अच्छी सेहत के साथ बढ़ती है आपकी खूबसूरती

By @dmin
Published: September 10, 2020
Share
SHARE

रात में अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं. अगर आप रात में पूरे आठ घंटे नींद लेते हैं, तो सुबह तरोताजा महसूस करेंगे. अच्छी नींद लेने से कई तरह की बीमारियां आपसे दूर हो जाती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि भरपूर नींद ना लेने के कारण थकान, सिर दर्द और आखं के आसपास काले धब्बे पडऩे लगते हैं.
डॉक्टरों का कहना है कि भरपूर नींद लेने के कई फायदे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप स्किन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि आदमी को एक दिन में छह से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए. इससे कम सोने पर चेहरे पर झुर्रियां पड़ सकती हैं. कम नींद लेने से त्वचा शुष्क हो जाती है. डॉक्टरों का कहना है कि सोते वक्त शरीर में खून का बहाव तेज होता है, इससे त्वचा में चमक आती है.

Contents
  • भरपूर नींद त्वचा संबंधी समस्या का हल
  • आंखों की सूजन, निशान को करती है दूर
  • अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

भरपूर नींद त्वचा संबंधी समस्या का हल

आधी अधूरी नींद लेने पर रंग-रूप की दमक (कमप्लेक्शन) फीकी-फीकी लगने लगेगी और त्वचा बेजान दिखाई देगी. विशेषज्ञ भरपूर नींद का राज खूबसूरती से जोड़ते हैं. उनका कहना है कि नींद न पूरी होने से आंखों के आसपास हल्का निशान पड़ जाता है. ये हल्के निशान चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करने लगते हैं. हालांकि नींद की कमी काले निशान पडऩे की बुनियादी वजह में शामिल नहीं है. मगर किसी के काले धब्बे हों तो नींद की कमी निशान को खराब करने में भूमिका जरूर निभाती है.

आंखों की सूजन, निशान को करती है दूर

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के त्वचा विशेषज्ञ प्रोफेसर डोरस डे के मुताबिक अगर आप मुनासिब नींद लेते हैं तो आपकी आंखें सूजी हुई नहीं रहेंगीं. इसके लिए रात को बिस्तर पर जाने से पहले ठीक से पानी पीकर सोएं. तकिए पर सिर रखकर सोने से आपकी आखों की सूजन रहेगी. उनका कहना है कि भरपूर नींद और आराम आखों के आसपास के निशान को कम करता है.

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नियमित व्यायाम करें और सोने के तीन घंटे पहले ज्यादा थकाने वाला व्यायाम न करें.
अपनी दिनचर्या में सोने के लिए एक समय निर्धारित करें और सप्ताहांत के दौरान भी उसे अमल में लाएं.
यदि आप दिन में झपकी लेते हैं तो कोशिश करें कि यह 20 से 30 मिनट की हो.
यदि सोने के समय आपको कोई विचार परेशान कर रहा है तो उसे कागज पर लिख लें और सुबह तक उसे भूलने की कोशिश करें.
दिन में तीन बजे के बाद कैफीनयुक्त पदार्थों का सेवन न करें.
सोने के पहले गरिष्ठ भोजन न करें और न ही भूखे पेट सोएं. कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हल्का-फुल्का नाश्ता ले सकते हैं.
यदि आप धूम्रपान करते हैं तो इसे छोड़ दें. निकोटिन का सेवन भी नींद में बाधक है. अल्कोहल लेने से नींद खराब हो सकती है.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- व्यावसायिकता के बीच सेवा भाव बनाए रखना एक चुनौती
अटक रही थी सांस, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से ठीक हो गया शिवांश
एनआईएफटीईएम ने दिया मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद निर्माण का जशपुर में प्रशिक्षण
मेगा मेडिकल कैंप : 1200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों व सशस्त्र बल के जवानों ने कराया परीक्षण, सेवानिवृत्त अफसर भी पहुंचे
बालों से हेयरस्प्रे हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीलिया के रोगी जरूर खाएं रसगुल्ला, होंगे इतने फायदे
Next Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes पीएम मोदी की बिहार को सौगात, 294 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?