ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम की सामान्य सभा : डायरिया पर शुरू हुआ हंगामा तो महापौर ने कहा अंत में करेंगे चर्चा, दोपहर तक 10 प्रस्ताव पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम की सामान्य सभा : डायरिया पर शुरू हुआ हंगामा तो महापौर ने कहा अंत में करेंगे चर्चा, दोपहर तक 10 प्रस्ताव पास

By Mohan Rao
Published: December 30, 2022
Share
भिलाई निगम में सामान्य सभा
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में शुक्रवार को सामान्य सभा की बैठक हुई। आज सुबह  बैठक शुरू होते ही विपक्षी पार्षदों ने डायरिया पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षद दया सिंह, रिकेश सेन, पियुष मिश्रा, पी श्याम सुंदर राव आदि ने डायरिया पर महापौर को जवाब देने की मांग की। महापौर नीरज पाल ने इस दौरान सामान्य सभा के मुद्दों पर चर्चा करने की बात कहते हुए डायरिया पर अंत में चर्चा करने की बात कही। इसके बाद प्रस्तावों पर चर्चा शुरू हुई। दोपहर एक बजे तक 10 प्रस्ताव पारित कर दिए गए।

नगर निगम भिलाई में शुक्रवार को सामान्य सभा शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। महापौर नीरज पाल ने एक एक कर सामान्य सभा में रखे जाने वाले प्रस्ताव पढ़े। इस दौरान विपक्षी पार्षद हंगामा करते रहे। इस दौरान पावर हाउस मछली मार्केट का नामकरण गफ्फार खान मछली मार्केट रखे जाने के प्रस्ताव पर भाजपा पार्षदों ने आपत्ति जताई। भाजपा पार्षद भोजराज सिन्हा ने गफ्फार खान के नाम पर आपत्ति जताते हुए मार्केट का नाम शहीद विश्राम मांझी के नाम पर रखने की मांग की। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। अंत में महापौर नीरज पाल ने बहुमत के आधार पर इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। पावर हाउस मछली मार्केट का नाम अब गफ्फार खान मछली मार्केट होगा।

रामनगर मुक्तिधाम की सड़क भी संवरेगी
सामान्य सभा में रामनगर मुक्तिधाम वार्ड में गौरव पथ से आजाद चौक तक सीमेंटीकृत सड़क बनाने पर स्वीकृति मिली है। यह सड़क बरसों से उपेक्षित थी अब इसके संवरने का समय आ गया है। सामान्य सभा के सीमेंटीकृत सड़क के साथ नाली निर्माण व ट्यूबलर पोल लगाने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा सेक्टर 1 में बने पार्क के एक भाग का नाम मिनी माता उद्यान व दूसरे भाग का नाम शहीद अमित नायक के नाम पर रखने पर भी सहमति बनी है।

सफाई के मुद्दे पर भी हंगामा
सामान्यसभा के शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी भारी हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा व स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीप्रति राजू के बीच सफाई को लेकर तिखी बहस हुई। इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने शहर की स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों का ब्योरा दिया। हालांकि विपक्षी पार्षद इससे संतुष्ठ नहीं दिखे। सफाई के मुद्दे पर सदन में लंबी बहस होती रही। इस दौरान कांग्रेस की महिला पार्षदों ने भी माइक थाम कर विपक्षी पार्षदों के सवालों का जवाब दिया।

होली के लिए तैयार हो रहा हर्बल गुलाल, क्वालिटी ऐसी की चेहरे को नहीं होगा कोई नुकसान
Good News : अम्बिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, डीजीसीए ने जारी किया लाइसेंस
Big news : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, 6 ग्रामीणों का किया था अपहरण
गढ़चिरौली एनकाउंटर: 26 नक्सलियों के साथ 50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे भी ढेर
व्यापम ने जारी की प्री.बीएड से लेकर बीएससी नर्सिंग की एग्जाम डेट, 13 मई से भर सकते हैं आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फतेह: सोनू सूद की एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी शुरू…
Next Article Bhilai Breaking : दो घंटे में भिलाई निगम की सामान्य सभा खत्म, सभी प्रस्ताव पास… हंगामा करते रह गए विपक्षी पार्षद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?