ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गहलोत सरकार पर फिर छाए संकट के बादल, सीएम का दावा शाह कर रहे विधायक खरीदने की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गहलोत सरकार पर फिर छाए संकट के बादल, सीएम का दावा शाह कर रहे विधायक खरीदने की कोशिश

By @dmin
Published: December 7, 2020
Share
सचिन पायलट पर बरसे सीएम गहलोत, 'वो निकम्मा, नाकारा है, लोगों को लड़वाता है
Big Breking: _अशोक गहलोत का बड़ा एलान, गांधी परिवार को कोई भी व्यक्ति नहीं बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान पर राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने अप्रत्यक्ष तौर पर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर भी निशाना साधा है। बता दें कि दोनों नेता जुलाई में तब आमने-सामने आ गए थे जब पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद पार्टी ने उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री और राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया था। 

कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई इतनी तेज कि विद्रोह कभी भी हो सकता है
कटारिया ने कहा, ‘कांग्रेस के शीर्ष सदस्यों के बीच मतभेदों के बारे में सभी को पता है। मुख्यमंत्री फिर से भाजपा पर दोष मढ़ रहे हैं जबकि उन्हें अपने ही सदस्यों से खतरा है। नेता प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई इतनी तेज है कि विद्रोह कभी भी हो सकता है।

गहलोत ने दावा किया कि शाह और प्रधान ने भाजपा सांसद सैयद जफर इस्लाम के साथ हाल ही में कांग्रेस के कुछ विधायकों के साथ चाय पर मुलाकात की और उन्हें समझाने की कोशिश की कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को गिराया जा सकता है जैसा कि पांच अन्य राज्यों में किया गया है। गहलोत ने कहा कि विधायकों के साथ शाह की बैठक एक घंटे तक चली। विधायकों ने मुझे बताया कि उन्होंने (भाजपा सदस्यों ने) हमें यह महसूस कराने की कोशिश की कि यह उनके (शाह) के लिए गर्व की बात है कि पांच राज्य सरकारें गिराई जा चुकी हैं और छठवीं को गिराया जा सकता है।
इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि वे सरकार पर छाए संकट को लेकर मंत्रिपरिषद के सहयोगियों से चर्चा करेंगे। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी जयपुर पहुंच गए हैं। राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह को डोटासरा को मुख्यमंत्री ने श्रीगंगानगर से किसान सम्मेलन रद्द करके जयपुर बुलाया है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों को सावधान रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि भाजपा पैसे और ताकत के बल पर राज्य सरकारों को गिराने की साजिश रच रही है। वहीं राजस्थान के अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि हमारे इस बात के सबूत हैं कि अमित शाह हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तीन निर्दलीय और दो बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने मुख्यमंत्री गहलोत को बताया है कि उनसे फिर से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि इस प्रकरण पर भाजपा और पायलट गुट का कहना है कि यह सब सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। यदि किसी विधायक ने मुख्यमंत्री से ऐसा कहा है तो वह इसलिए क्योंकि उन्होंने उसे मंत्री बनाने के वादा किया था और ऐसा नहीं हुआ है। वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया का कहना है कि गहलोत को अपनी पार्टी के अंदर के मतभेदों के लिए दूसरों को दोष नहीं देना चाहिए।

देश का पहला समस्यामुक्त नगर निगम होगा रिसाली ! गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयासों का जल्द दिखेगा असर
10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 23 अप्रैल से एग्जाम शुरू
पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में होंगे आइकॉनिक कार्य… 429 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत
Good News : रिसाली निगम में झुग्गी बस्ती वालों को टैक्स में बड़ी राहत, टैक्स में मिलेगी 16 साल की छूट, एकसाथ जमा करने भी ऑफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1200 किमी साइकिल चलाकर बीमार पिता को घर लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म सीआईएसएफ जवान की जान बचाकर प्रेम विवाह करने वाली छत्तीसगढ़ की महिला लड़ेगी चुनाव
Next Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1229 नए केस…. कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार के पार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?