ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंबई से झारसुगुडा तक बिछेगी गैस पाइपलाइल, दुर्ग के 21 गांवों से होकर गुजरेगी, धमधा ब्लॉक के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुंबई से झारसुगुडा तक बिछेगी गैस पाइपलाइल, दुर्ग के 21 गांवों से होकर गुजरेगी, धमधा ब्लॉक के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By Mohan Rao
Published: January 31, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। गेल (इंड़िया) लिमिटेड द्वारा मुंबई नागपुर झारसुगड़ा गैस पाइपलाइन परियोजना हेतु दुर्ग जिले के 21 गांव में गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना चल रही है l जिसमें 21 प्रभावित गांव के 881 किसानो की खेती की जमीन इस पाइपलाइन से प्रभावित हो रही है। किसानों को यह जानकारी एक समाचार पत्र के उद्घोषणा से मिली। इसके बाद किसानो ने एसडीएम के समक्ष आपत्ति जताते हुए ज्ञापन सौंपा है।

ग्राम बोड़ेगांव के किसान रवि प्रकाश ताम्रकार ने बताया कि गेल (इंड़िया) लिमिटेड द्वारा ग्राम नवागांव प.ह.न.06 तहसील बोरी स्थित भूमि खसरा नंबर 1269/2 रकबा 0.3040 हेक्टेयर भूमि का औद्योगिक प्रयोजन हेतु व्यपवर्तन हेतु आवेदन किया गया है उक्त संदर्भित भूमि पर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी आज बड़ी संख्या में किसान एस.डी.एम कार्यालय धमधा पहुँचे और सबने दावा आपत्ति दर्ज कर गेल (इंडिया) द्वारा व्यपवर्तन हेतु किये गए आवेदन को निरस्त करने की माँग की है साथ ही जनपद पंचायत धमधा के कृषि समिति के सभापति धनराज बंजारे जी को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि गेल(इंडिया) के कर्मचारी गाँव में सहमति पत्र ले कर आते है और प्रभावित किसान को देते है जिसमे किसान का नाम, खसरा नंबर और रक़बा लिखा होता है  परंतु मुआवज़े की जगह को ख़ाली छोड़ देते है और इस तरह फर्जी तरीक़े से किसानों को धोके में रखकर हस्ताक्षर करवा रहे है । किसानो की बातो को सुनकर सभापति श्री दह्न्राज बंजारे ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कहा कि उक्त मामले में किसानो के हितो को ध्यान में रखते हुए जांच करने की बात कही l

सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पटेल का आरोप है कि गेल (इंडिया) द्वारा धमधा तहसील अन्तर्गत आने वाले ग्राम हिर्री, खर्रा, नवागाँव,डोमा और पथरिया में कई महीनों पहले ही पाइपलाइन बिछाई दी गई है लेकिन आज दिनांक तक कई किसानों मुआवज़ा नहीं दिया गया । इस पाइपलाइन परियोजना के संबंध में गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा कई गाँव में प्रभावित किसानों को पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन (भूमि में उपयोग के अधिकार का अर्जन) अधिनियम 1962 धारा 10(1) के तहत मुआवजे से संबधित लिखित सूचना पत्र नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय किसान सनत साहू  ने बताया कि ग्राम बागडूमर और अहेरी में मुआवज़ा हेतु बिना लिखित सूचना पत्र दिए ही किसानों से सहमति पत्र में हस्ताक्षर करवाए जा रहे है उक्त सहमति पत्र में फसल नुक़सान संबंधित मुआवज़े की राशि का कोई विवरण नहीं लिखा है और जानकारी के अभाव में किसानो से धोखा धड़ी पूर्वक हस्ताक्षर करवाये जा रहे है जिसका हम पूर्ण विरोध करते है l

ग्राम बागडूमर के किसान शिव यादव ने बताया कि गेल (इंडिया) लिमिटेड के कर्मचारीयो ने आज दिनांक तक हमें इस परियोजना से संबंधित कोई उचित जानकारी नहीं दी है केवल नोटिस देकर पूरी प्रक्रिया को मनमाने तरीक़े से सारे नियमों का उल्लंघन कर तेज़ी से काम रहे है । सूचना के अधिकार में जब जानकारी माँगी गई तब भी जानकारी देने से इंकार कर दिया गया। ग्राम परसदापार के किसान मनोज वर्मा का कहना है कि हम प्रभावित किसान इस परियोजना का शुरू से ही विरोध करते आ रहे है पर गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया । हमने इस पाइपलाइन परियोजना के विरोध में जिला प्रशासन को पहले भी ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराई थी परन्तु ज़िला प्रशासन द्वारा भी हमारे विरोध को नजरंदाज किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (मज़दूर कार्यकर्ता समिति) के कलादास ढहरिया का कहना है कि उक्त पाइपलाइन के लिए भूमि के उपयोग के अधिकार का अर्जन हेतु जारी की गई अधिसूचना को रद्द किया जाये और किसानों से धोखा धड़ी कर हस्ताक्षर करवाने वाले गेल (इंडिया) के कर्मचारियों पर एफ़.आई.आर दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही की जाये।  गैस पाइपलाइन प्रभावित किसान संघर्ष समिति से प्रभावित किसान जिनमे रवि प्रकाश तम्राकर, संदीप पटेल, संजय ताम्रकार, देवेंद्र तम्राकर, मनोज वर्मा, सनत साहू, ओमप्रकाश यादव, शिव यादव, भावेश कुमार, मानिकराम साहू, अशोक शर्मा, गौतम देवांगन, भूमेश्वर ठाकुर, नरसिंह धनकर, यशवंत शर्मा, दौलत राम, नंदकुमार, दशरथ देवांगन, सहित कई किसान उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित: बिना लिखित परीक्षा के जारी हुआ रिजल्ट…. 97 फीसदी बच्चों को मिला फस्र्ट डिवीजन… 100 फीसदी परीक्षा परिणाम
मां कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री साय
डिप्टी सीएम पर बड़ा ऐक्शन, आयकर विभाग ने जब्त की 1,000 करोड़ की संपत्ति
रिसाली रेड जोन में: इस साल का पहला कंटेनमेंट जोन बना आशीष नगर… लोगों को समझाईश देने आयुक्त निकले सड़क पर…. रंगदारी दिखाने वाले युवक की खिचाई
94 फीसदी बच्चे फिर लौटे स्कूल, मेंटर्स करा रहे बच्चों की स्कूल वापसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रविशंकर यूनिवर्सिटी कैंपस में NIT के छात्र ने किया बारूदी विस्फोट, आत्तहत्या की कोशिश में दिया वारदात कां अंजाम
Next Article छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी पर लगी मुहर : महतारी वंदन योजना लागू, विवाहित महिलाओं को मिलेंगे साल के 12 हजार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?