ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंद्रमा चौक स्थित उद्यान पिंक उद्यान के रूप में होगा विकसित: महापौर ने की कार्य की शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

चंद्रमा चौक स्थित उद्यान पिंक उद्यान के रूप में होगा विकसित: महापौर ने की कार्य की शुरुआत

By @dmin
Published: June 5, 2020
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत चंद्रमा चौक के समीप स्थित उद्यान में आज हरियाली का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा सभापति श्याम सुंदर राव सहित महापौर परिषद के सदस्य ने वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही इसी उद्यान को पिंक उद्यान के रूप में विकसित करने के लिए आज कार्य की शुरुआत की गई। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने वृक्षारोपण करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए हैं।

Contents
  • 2 वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे ग्रीन बेल्ट के रूप में हुए विकसित
  • बीज एकत्रित कर नर्सरी में तैयार किए जाते हैं पौधे
  • निगम के पांच उद्यान पिंक उद्यान के रूप में होंगे विकसित

विगत कुछ वर्षों मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर यादव द्वारा रोपित किए गए पौधे आज वृक्ष के रूप में तब्दील हो चुके हैं और छाया प्रदान कर रहे हैं! उन्होंने राधिका नगर एकता उद्यान, मानव सेवा परिसर, तीन दर्शन मंदिर के पास, बक्सी उद्यान जैसे स्थलों पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपित किए थे जो आज वृक्ष बन चुके हैं। पर्यावरण के दृष्टिकोण से बड़े ऊंचाई वाले पांच हजार पौधे लगाकर तीन वर्ष का रखरखाव के लिए एजेंसी को कार्य दिया गया है जो कि इस बारिश के मौसम में पूर्ण कर लिया जाएगा। आईटीआई के समीप स्थित एसएलआरएम सेंटर के सामने रिक्त भूमि में लगे पौधे ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित हो रहे हैं।

2 वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे ग्रीन बेल्ट के रूप में हुए विकसित

वार्ड क्रमांक 19 शास्त्री नगर तीन दर्शन मंदिर के पास नेशनल हाईवे के समीप 2 वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे, वृक्ष का रूप धारण कर चुका हैं और ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित हो रहा है जहां पर 200 से अधिक पौधे वृक्ष बन चुके हैं। ऐसे ही विभिन्न उद्यानों एवं तालाब परिसर पर रोपित किए गए पौधे आज बड़े होकर छांव दे रहे हैं! नेशनल हाईवे के किनारे प्रदर्शनी परिसर पश्चिम के समीप क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया गया है, भीषण धूप में यह लोगों का सहारा बन रहे हैं। पर्यावरण के उद्देश्य से निगम क्षेत्र के 27 शासकीय स्कूलों को लघु वाटिका निर्माण के लिए राशि दी गई है। निगम द्वारा सेंट्रल एवेन्यू से फॉरेस्ट एवेन्यू तक दोनों और वृहद वृक्षारोपण किया गया है जो धीरे-धीरे विकसित हो रहे हैं।

बीज एकत्रित कर नर्सरी में तैयार किए जाते हैं पौधे

नगर निगम भिलाई के नर्सरी में प्रतिवर्ष पौधे तैयार किए जाते हैं, वृक्ष से गिरे हुए ऐसे बीज को निगम के उद्यान विभाग द्वारा एकत्रित कर इस बीज से नया पौधा तैयार किया जाता है। पर्यावरण की दृष्टि से तथा जनभागीदारी के तहत आमजन को पौधा एवं कई दफा ट्री गार्ड भी उपलब्ध कराया गया है ताकि लोग अपने घरों के आसपास पौधे लगाकर भिलाई शहर में हरियाली ला सके। खाद मिट्टी एवं बीज के मिश्रण से निगम द्वारा गोला भी तैयार किया गया जिसका उपयोग शहर के विभिन्न स्थानों में किया गया इसके साथ ही वेस्ट मटेरियल के उपयोग से पौधे तैयार करने का कार्य भी निगम द्वारा किया जाता रहा है।

निगम के पांच उद्यान पिंक उद्यान के रूप में होंगे विकसित

निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 शास्त्री उद्यान, वैशाली नगर ट्राइयंगल पार्क, सेक्टर 1 सड़क 14 स्थित उद्यान, वार्ड क्रमांक 38 चंद्रमा चौक स्थित उद्यान तथा वार्ड क्रमांक 54 सेक्टर 5 सड़क 41 एवं 42 के मध्य स्थित उद्यान को पिंक उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा जिसके लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, चंद्रमा चौक स्थित उद्यान का कार्य आज से प्रारंभ हो जाएगा जिसमें ओपन जिम, गुलाबी रंग की पेंटिंग तथा कारपेट ग्रास लगाई जाएगी। महिलाओं के लिए इसे विशेष तौर पर तैयार किया जा रहा है! जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत पिंक उद्यान का कार्य प्रगति पर है केवल पेंटिंग शेष है वह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वृक्षारोपण के अवसर पर पर्यावरण प्रभारी एवं महापौर परिषद के सदस्य साकेत चंद्राकर, एमआईसी सदस्य दुर्गा प्रसाद साहू, जी राजू एवं सत्येंद्र बंजारे सहित एल्डरमैन सुनील गोयल व नरसिंह नाथ, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर एवं उप अभियंता प्रकृति जगताप उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में तेजी से नीचे आ रहा कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 741 नए केस…. 15 की हुई मौत
शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्वलित होगी ‘अमर जवान ज्योति’, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
तहसील कार्यालय में ऑपरेटर ने ऑफिस के अंदर ही खा लिया चूहा मार दवा, बेहोश होते ही मचा हड़कंप, फिर…
घर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत: एसएसबी के संग युवाओं ने कहा- तिरंगा हमारी शान
उगादी पर्व पर आंध्र महिला मंडली के सदस्यों ने जमाया रंग, संगीत व नृत्य स्पर्धा में दिखी प्रतिभा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री बघेल की उद्योगपतियों से अपील: स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराएं अधिक से अधिक रोजगार
Next Article कोरबा में फिर से कोरोना ब्लास्ट: प्रदेश में मिले 63 कोरोना पॉजिटिव, अकेले कोरबा में 40 नए मामले

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?