ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 80 लाख का गांजा, ओड़िशा का तस्कर भी गिरफ्तार… कार में भरा था 183 किलो गांजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 80 लाख का गांजा, ओड़िशा का तस्कर भी गिरफ्तार… कार में भरा था 183 किलो गांजा

By Mohan Rao
Published: April 26, 2025
Share
80 लाख का गांजा पकड़ाया
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में ओड़िशा से गांजा लेकर जा रहा कार हादसे का शिकार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में गांजे के पैकेट भरे हुए थे। पुलिस ने कार से कुल 183 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया था जिसे जंगल में सर्च कर पकड़ा गया। एनडीपीएस की धारा 20(B) के तहत कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल की रात को बगीचा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम कुहापानी, थाना बगीचा के पास मेन रोड में एक मारुति अर्टिगा गाड़ी क्रमांक CG12BQ1606 दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ा हुआ है, जिसमें की भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ है। बगीचा पुलिस ने तत्काल सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए यथाशीघ्र मुखबिर के बताए गए घटना स्थल जाकर सूचना की तस्दीक की गई। ग्राम कुहापानी के पास मेन रोड में दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा गाड़ी खड़ी है, जिसमे कि पीली रंग की टेप से लिपटा हुए  गांजा से भरे कुल 183 पैकेट बरामद किया गया। कार चालक नहीं मिला।

पुलिस के द्वारा जब अर्टिगा गाड़ी की तलाशी ली जा रही थी, तब गाड़ी में खून के धब्बे दिखे, जिससे ज्ञात हुआ कि गाड़ी के चालक या परिचालक को जरूर गंभीर चोट लगी होगी, वह ज्यादा दूर नहीं गया होगा। पुलिस ने जब इस संबंध में मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ की, तो ग्रामीणों ने बताया कि अर्टिगा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद गाड़ी से निकल कर एक व्यक्ति जंगल की तरफ भागा है। जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को अवगत कराने पर उनके नेतृत्व में तत्काल पुलिस की तीन टीम गठित की गई, जिसमें से एक टीम जंगल में संदेही घायल वाहन चालक की खोजने हेतु सर्च अभियान चला रही थी।

दूसरी टीम मौके पर गांजे से भरी दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा गाड़ी की सुरक्षा कर रही थी व तीसरी टीम तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी के नंबर प्लेट में दर्ज वाहन क्रमांक CG12BQ1606 के आधार पर, आरटीओ से वाहन मालिक के संबंध में जानकारी लेकर पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर वाहन मालिक की पता साजी के बलरामपुर रवाना हुई थी, जहां जिला बलरामपुर पुलिस की मदद से,उक्त नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक का एक बराती गाड़ी में होना पता चला। पुलिस के द्वारा गाड़ी को रुकवाकर वाहन मालिक को खोज पूछताछ किया गया, तब वाहन मालिक के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी को अपना मानने से लगातार इनकार कर दिया। उसने बताया कि CG12 BQ 1606 वाहन क्रमांक की उसकी  मारुति अर्टिगा गाड़ी उसके घर कोरबा में खड़ी है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने मोबाइल के द्वारा वीडियो कॉल से तस्दीक करने पर पाया कि उक्त नंबर की गाड़ी कोरबा में, वाहन मालिक के घर में ही खड़ी है।

इसी दौरान घटना स्थल में स्थित पुलिस की सर्च टीम के द्वारा संदेही अर्टिगा कार की तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखा गया,  संदेही गाड़ी का एक और नंबर प्लेट मिला। जिसमें कि वाहन क्रमांक OD16L9339 दर्ज है, जिसके सम्बन्ध में आरटीओ से जानकारी लेने पर वाहन मालिक, संबलपुर (उड़िसा) का होना पता चला है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। तस्करों के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा वाहन में पुलिस को गुमराह करने के लिए किसी दूसरे वाहन का नंबर प्लेट उपयोग किया जा रहा था। घटना स्थल के पास के जंगल में पुलिस की टीम के द्वारा जब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी रात्रि करीबन 3.00 बजे के लगभग जंगल की झाड़ियों में किसी की कराहने की आवाज आ रही थी, पुलिस ने जब आवाज की दिशा में जाकर झाड़ियों में देखा तो पाया कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में झाड़ियों में छुपा बैठा है, जिसे पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम राशिद अहमद व राउरकेला ( उड़ीसा) का निवासी होना बताया गया।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि  वह अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा राज्य से बिक्री हेतु अंबिकापुर की ओर ले जा रहा था, इसी दौरान नारायणपुर के पास मेन रोड में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर, भयवश अपनी अर्टिगा कार को अत्यधिक तेजी से भगाते हुए ले जा रहा था, कि इसी दौरान आगे जाकर उसकी गाड़ी का अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने वाहन चालक आरोपी तस्कर रशीद अहमद निवासी राउरकेला (उड़ीसा)  के विरुद्ध थाना बगीचा में 20बी, एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक – एक किलो वजनी के कुल 183 पैकेट में भूरे रंग की टेप से लिपटा हुआ, कुल 01क्विंटल 83 किलो, अवैध मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर जब्त किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा कार, व नंबर प्लेट क्रमांक OD16 L 9339 को भी जप्त कर लिया गया है। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80लाख रुपए से अधिक है। पुलिस के द्वारा आरोपी तस्कर रशीद अहमद के घायल होने के कारण शासकीय अस्पताल बगीचा में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है, पुलिस की अग्रिम कार्यवाही जारी है।

मामले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक श्री संत लाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, रामनाथ राम, आरक्षक मुकेश पांडे, उमेश भारद्वाज, रामबृक्ष पैंकरा, रामप्रकाश यादव व नगरसैनिक मुरली रवि की सराहनीय भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ऑपरेशन आघात के तहत् अवैध शराब व गांजा के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, इस साल अभी तक जशपुर पुलिस 572 किलो अवैध गांजा व 14हजार लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ चुकी है, ऑपरेशन आघात आगे भी जारी रहेगा।

रंजीत सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी लोकेश पाण्डेय विशाखापट्टनम से गिरफ्तार, आठवां आरोपी निखिल अभी भी फरार
Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Gustakhi Maaf: छका रही नैदानिक उपकरणों की किल्लत
बड़ी खबर: पाक में अविश्वास प्रस्ताव पर डिप्टी स्पीकर का बड़ा फैसला: इमरान सरकार के खिलाफ नहीं हुआ मतदान, 25 अप्रैल तक संसद स्थगित
चार बिन्दुओं पर फोकस करें तो कोरोना संक्रमण रहेगा दूर: दुर्ग कलेक्टर की लोगों से अपील…. लक्षण आते ही आइसोलेशन, लक्षण उभरते ही टेस्टिंग, टेस्टिंग में पाजिटिव आने पर चिकित्सक के परामर्श का पूरी तरह करें पालन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बीच बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, जवान हुआ घायल
Next Article किशोर न्याय तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानूनों पर कार्यशाला सह परिचर्चा आयोजित किशोर न्याय तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानूनों पर कार्यशाला सह परिचर्चा आयोजित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?