ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांजा तस्करों को 15 साल के कठोर कारावास की सजा, एनसीबी ने आरोपियों का दिलाई सजा, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

गांजा तस्करों को 15 साल के कठोर कारावास की सजा, एनसीबी ने आरोपियों का दिलाई सजा, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगा

By Mohan Rao
Published: August 9, 2025
Share
कोर्ट का फैसला
SHARE

रायपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रायपुर जोनल यूनिट ने दो आरोपियों को दोषसिद्ध कराते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर स्थित प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत दोषी ठहराया।

मामला एनसीबी की इंदौर क्षेत्रीय इकाई द्वारा 9 से 13 सितंबर 2023 के बीच चलाए गए संयुक्त अभियान से जुड़ा है, जिसमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न स्थानों से 132.567 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। जांच में पाया गया कि तस्करों ने फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल कर पार्सलों के जरिए मादक पदार्थ भेजे थे। मुख्य आरोपी आनंद कुमार कश्यप (निवासी जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़) को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में 15 साल के कठोर कारावास और 1.5 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई गई। उन्हें पैन और आधार कार्ड की जालसाजी के लिए आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत भी दोषी ठहराया गया। उनके बैंक खाते में जमा ₹2.01 लाख की राशि को एसएएफईएमए, मुंबई द्वारा फ्रीज कर दिया गया है।

सह-आरोपी नरेंद्र कुमार प्रजापति (निवासी सवाई माधोपुर, राजस्थान) को 5 साल की सजा और ₹50,000 के जुर्माने की सजा दी गई है। एनसीबी ने कहा कि यह दोषसिद्धि नशामुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए एजेंसी की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार, स्कूल शिक्षा मंत्री बाल दिवस पर करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में पुष्प वर्षा से करेंगे कांवड़ियों का स्वागत
चीन के रवैये से जापान भी परेशान, शी जिनपिंग के लिए बंद करेगा दरवाजा
Bhilai : भैंस खटाल संचालक पर निगम ने ठोका 60 हजार का जुर्माना, तीन दिन में सफाई का भी दिया अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: सोनाखान पहुंचे सीएम ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को देंगे हर महीने 10 हजार रुपए पेंशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया, केंद्र और राज्य सरकार से मिल रहा एक-एक लाख रूपए का अनुदान
Next Article रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ, बिहान की 12 दीदियों को ई-रिक्शा का उपहार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?