ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तरबूज की आड़ में गांजा तस्करी, महासमुंद में पकड़ाए 6 तस्तर… सवा करोड़ का गांजा बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedMahasamund

तरबूज की आड़ में गांजा तस्करी, महासमुंद में पकड़ाए 6 तस्तर… सवा करोड़ का गांजा बरामद

By Mohan Rao
Published: March 27, 2026
Share
SHARE

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 1.12 करोड़ का गांजा जब्त किया है। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए तरबूज का सहारा लिया। ऊपर तरबूज और नीचे गांजा से भरी बोरियां। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली तो इसका खुलासा हुआ।  गिरफ्तार आरोपियों में दो मध्यप्रदेश और चार उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी।

दरअसल, महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा लोड कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। इस सूचना पर सिंघोडा पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन रूकवाया। वाहन में सवार लोगों से पूछताछ करने पर वाहन में तरबूज होने की जानकारी दी। पुलिस की टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो तरबूज के ढेर के नीचे 9 बोरिया दबी मिली। बोरियों को खुलवाने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा मिला। करीब 9 बोरियों में 213 पैकेट गांजा रखा हुआ था। गांजे का कुल वजन 225 किलो, जिसकी कीमत 1.12 करोड़ है। पुलिस ने वाहन सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ करने पर गांजा को ओडिशा से लोड कर छत्तीसगढ़ लाना बताया। जिस पिकअप में गांजा लोड था दो लोग सवार थे। वहीं एक वाहन पीछे सुरक्षा के लिए आ रहा था जिसमें 4 तस्कर बैठे थे। पुलिस ने सभी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रोपवे हादसा: 2 महिलाओं की मौत, 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे 50 पर्यटक , हेलिकॉप्टर से भी बचाना मुश्किल
धान खरीदी में आई तेजी़, किसान बिना परेशानी के बेच रहे हैं धान, बेहतर व्यवस्थाओं से उपार्जन केंद्रों में बढ़ी किसानों की भीड़
शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, इसके बिना जीवन अधूरा
अंधेकत्ल का खुलासा : पत्नी ने बेटे-भतीजे के साथ मिलकर की पति की हत्या, 6 दिन बाद सुलझा मामला
मुख्यमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : वेटलिफ्टिंग में 71 किग्रा वर्ग में सिल्वन बेह्रोथाटलो का स्वर्णिम प्रदर्शन
Next Article मुख्यमंत्री साय ने गृहग्राम बगिया में नवमी पर मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को कराया भोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?