ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गंगा में बहती दिखीं 30 से ज्यादा लाशें, कोरोना महामारी के डर से सहमे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गंगा में बहती दिखीं 30 से ज्यादा लाशें, कोरोना महामारी के डर से सहमे लोग

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
गंगा में बहती दिखीं 30 से ज्यादा लाशें, कोरोना महामारी के डर से सहमे लोग
गंगा में बहती दिखीं 30 से ज्यादा लाशें, कोरोना महामारी के डर से सहमे लोग
SHARE

बक्सर (एजेंसी)। यूपी के बाद अब बिहार के बक्सर में गंगा नदी में दर्जनों लाशें दिखाई देने से हड़कंप मचा है। कोरोना से मौत के बाद इन्हें गंगा में बहाने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। यूपी सीमा पर स्थित होने से अधिकारी उधर से ही लाशों के बहकर आने की बात कह रहे हैं। इससे पहले हमीरपुर और कानपुर में यमुना में कई लाशें दिखाई दी थीं। बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के महादेवा घाट के पास सोमवार को लोगों ने घाट किनारे आधा दर्जन लाशों को एक साथ बहते हुए देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी। लोगों का कहना है कि कोरोना से मौत की संख्या बढऩे के कारण लोग अंतिम संस्कार करने की बजाय गंगा में लाशों के प्रवाहित कर रहे हैं। कुछ लाशें किनारे लग गई हैं और कुछ आगे बह गई हैं। लाशों की स्थिति से लग रहा है कि कई सड़ी गली अवस्था में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाशें यूपी की ओर से बहकर आ रही हैं। डीएम ने कहा कि 30 से 35 लाशों के किनारे लग जाने की जानकारी मिली है।

माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के दौरान शवदाह के महंगे खर्च से बचने के लिए लोगों ने लाशों को प्रवाहित करना शुरू कर दिया है। लोग मृत स्वजनों के शवों का जल प्रवाह कर दे रहे हैं। इससे कई तरह की संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 1 सप्ताह के अंदर ही बक्सर के चौसा श्मशान घाट पर दर्जनों शव गंगा किनारे मिले हैं। जल-प्रवाह करने के बाद शव गंगा के किनारे आकर लग गए हैं। गिद्ध और कुत्ते शवों को नोच-नोच कर अपना आहार बना रहे हैं। इससे गंगा घाट किनारे का नजारा और भी वीभत्स हो गया है। ग्रामीणों की मानें तो श्मशान घाट पर मिलने वाली लकड़ी और अंत्येष्टि की अन्य सामग्रियों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के कारण लोग शवों के अंतिम संस्कार का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ महीनों से लोगों में शवों का जल प्रवाह करने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

सीओ ने श्मशान घाट का मुआयना किया और कार्रवाई की बात की है। बक्सर एसडीएम ने पूरी स्थिति को जाना और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि शव गंगा नदी में कहीं और से आकर किनारे लग गए हैं। इसको डिस्पोजल करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मौके पर यूपी के एक अधिकारी से फोन पर बात कर यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि यूपी की तरफ से गंगा नदी के रास्ते लाशें बहकर बक्सर की तरफ ना आ पाए. साथ ही गंगा में शवों को नहीं फेंका जाए इस बात को लेकर वहां के अधिकारी भी अमल करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरिया दरबार में खोला सौगातों का पिटारा….. मांझी-चालकी सहित अन्य पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा
आधी रात कुम्हारी स्थित इस गांव में मकान में लगी आग…. 21 बकरियां जलकर खाक, महिला भी 60 फीसदी झुलसी
बारिश से खराब हुई सड़कों को करें दुरूस्त, डैंगू जैंसी बीमारियों पर रहें अलर्ट-कलेक्टर
कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें
जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good news: OPD of heart disease and neurology will start in JLN Hospital of BSP सेवा व समर्पण की बनी अनुपम मिसाल…. बीएसपी अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग का उत्कृष्ट योगदान…. जच्चे-बच्चे को मिला जीवनदान
Next Article ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक नेपाल में राजनीतिक संकट : पीएम ओली को बड़ा झटका, संसद में नहीं जीत सके विश्वास मत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?