भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। हत्या के प्रयास के मामले में महिला का पति जेल में है और जेल जाते समय उसने जिन्हें अपना मददगार बताते हुए संपर्क बनाए रखने को कहा था उन्ही दोस्तों ने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। इसमें पीड़िता की भाभी ने भी सहयोग किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और दो युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले उसने पत्नी से कहा था कि बाहर उसके दोस्तों से संपर्क में रहना। इस बीच पति के एक दोस्त ने महिला की भाभी के जरिए उससे मिलने की कोशिश की। उसने ही युवक का नंबर दिया था। जान पहचान होने के बाद युवक मिलने के लिए महिला के घर पहुंचा। जहां पहले से दूसरा दोस्त भी मौजूद था। दोनों ने मिलकर बारी-बारी से महिला के साथ जबरदस्ती किया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रामाराव, नकुल और महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि संपर्क करवाने वाली महिला भी इसमें दोषी है। इस मामले में पुलिस ने 70 (1), 115 (2)- बीएनएस, 127(2)-बीएनएस, 332 (b)- बीएनएस के तहत केस दर्ज आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच संपर्क के पीछे कोई और कारण तो नहीं है।




