ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गलवां घाटी संघर्ष: हिंसक झड़प चीन की सुनियोजित साजिश थी, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

गलवां घाटी संघर्ष: हिंसक झड़प चीन की सुनियोजित साजिश थी, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

By @dmin
Published: December 3, 2020
Share
गलवां घाटी संघर्ष: हिंसक झड़प चीन की सुनियोजित साजिश थी, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा
गलवां घाटी संघर्ष: हिंसक झड़प चीन की सुनियोजित साजिश थी, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। एक शीर्ष अमेरिकी आयोग ने अमेरिकी संसद को दी अपनी रिपोर्ट में चीन पर पड़ोसियों के खिलाफ आक्रामक अभियान को तेज करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी साल जून में भारत के लद्दाख की गलवां घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुआ हिंसक संघर्ष चीन सरकार की सुनियोजित साजिश था। बीजिंग ने करीब आधी सदी बाद चीन-भारत सीमा पर पहले घातक संघर्ष के लिए उकसाया।

धमकाने के लिए सैन्य अभ्यास
अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग ने देश की संसद को दी अपनी हालिया नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने शांति के समय में अपने सशस्त्र बलों का दमनकारी उपयोग किया और ताइवान तथा दक्षिण चीन सागर के पास बड़े पैमाने पर धमकाने वाले अभ्यास किए।

बढ़ती आक्रामकता पर अमेरिकी नजर
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस साल चीन ने भारत सीमा पर करीब आधी सदी में पहले घातक संघर्ष के लिए उकसाया। चीन की बढ़ती आक्रामकता पर नजर है। एक दिसंबर को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और भारतीय सेना के बीच जून में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास गलवां घाटी में आमने-सामने लड़ाई हुई।
इस संघर्ष से पहले मई की शुरुआत में एलएसी के कई सेक्टर में कई गतिरोध हुए। गलवां घाटी में कम से कम 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए और कई चीनी सैनिक भी मारे गए। 1975 के बाद दोनों देशों के बीच हुए किसी संघर्ष में पहली बार सैनिक मारे गए। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कुछ साक्ष्यों से पता चलता है कि चीन की सरकार ने घटना की योजना बनाई थी, इसमें सैनिकों के शहीद होने की संभावना भी शामिल थी। 

पहले चीनी रक्षा मंत्री ने बयान दिया
उदाहरणस्वरूप संघर्ष से कई हफ्ते पहले चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने एक बयान दिया जिसमें बीजिंग को ‘स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए लड़ाई’ के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद चीन के सरकारी टैबलॉयड ‘ग्लोबल टाइम्सÓ में प्रकाशित एक संपादकीय में चेतावनी दी गई कि भारत अगर ‘अमेरिकी-चीन प्रतिद्वंद्विता में शामिल होता है तो उसके वाणिज्य एवं आर्थिक संबंधों को करारा नुकसान पहुंचेगा।

राज्यपाल अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई
अनुराग कश्यप ने बताया बॉलीवुड के माहौल को रिस्ट्रिक्टेड: बोले- फिल्म बनाते समय डर लगता है
भिलाई के युवा का मेडिशटर एप…. कोविड काल में लोगों के लिए हो रहा काफी उपयोगी… घर बैठे मिल रही हैं दवाएं
एजुकेशन: आप विदेश में उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं तो स्टूडेंट्स के लिए विशेष स्टडी अब्रॉड सर्विसेस शुरू कर रहा स्टडी मेट्रो
छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक दिन में हुई रिकार्ड मौते….. पिछले 24 घंटे में 279 मरीजों ने तोड़ा दम…..15563 नए कोरोना मरीज मिले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट कोरोना को लेकर बिहार के लोगों की सोच बदलनी जरूरी, जागरूक करना होगा: हाईकोर्ट
Next Article Cyclonic storm Burwi will hit Tamil Nadu-Kerala coast today चक्रवात बुरेवी: केरल-तमिलनाडु के सीएम से शाह ने की बात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?