रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुलिस मेडल की घोषणा कर दी गई है। रविवार को इसकी घोषणा की गई। देशभर के 954 पुलिस कर्मियों को यह मेडल दिए गए हैं जिनमें छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति विशिष्ठ सेवा पदक के लिए चुना गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 24 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक व 10 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है।
भारत सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ से डीआईजी नेहा चंपावत, कमांडेंट सर्जन राम भगत, एएसपी भावना पांडे, सब इंस्पेक्टर गणपत प्रसाद पांडे, कंपनी कमांडर तेलेश्पर मिंज, असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शर्मा, प्लाटून कमांडर ठकबहादुर सोनी, हेड कांस्टेबल वेद कुमार मंडावी, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, कमांडेंट प्रकाश टोप्पो को सराहनीय सेवा पदक दिया गया।
इसी प्रकार वीरता पदक के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, आईपीएस मोहित गर्ग, एसआई पीलूराम मंडावी, एएसआई जोगीराम पोडियम, हेड कांस्टेबल हिड़मा पोडियम, प्रमोद कटियाम बलराम कश्यप, बीजू रामजी, बुधराम , लक्ष्मी नारायण मारपल्ली, मंगलू कुड़ियां, शेर बहादुर सिंह ठाकुर, छत्रपाल साहू , एएसआई सुरेश जब्बा, हेड कांस्टेबल सुशील, मंगलू कोसवासी, बर्दी धर्मिया,मुकेश कमलु, रमेश पेरे, अरुण मरकाम, मनोज मिश्रा, लचिंदर कुरूद, नीलांबर भोई व अजय बघेल का चयन किया गया।




