ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वतंत्रता दिवस को होगा गढ़कलेवा का शुभारंभ, कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्वतंत्रता दिवस को होगा गढ़कलेवा का शुभारंभ, कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे लोग

By @dmin
Published: August 13, 2020
Share
Gadkaleva will be launched on Independence Day
Gadkaleva will be launched on Independence Day
SHARE

सूखी खाद्य सामग्री ठेठरी, खुरमी, बड़ी, बिजौरी और नाश्ते के आइटम जैसे चीला, फरा आदि के लगेंगे स्टॉल

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस से कलेक्ट्रेट परिसर में गढ़कलेवा आरंभ हो जाएगा। गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ के परंपरागत सूखे आइटम जैसे ठेठरी, खुरमी, बड़ी, बिजौरी आदि के साथ ही चीला, फरा जैसे नाश्ते की सुविधा उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ के परंपरागत व्यंजनों को आगे बढ़ाने की छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के मुताबिक कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्ट्रेट कैंपस में भी गढ़कलेवा आरंभ करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में तैयारियां पूरी हो जाने के बाद स्वंतत्रता दिवस के शुभ दिन के अवसर पर इसका शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया।

गढ़कलेवा का संचालन एनयूएलएम के स्वसहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या वैष्णव ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले नागरिकों को और कलेक्ट्रेट परिसर में काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ी नाश्ता मिल सके, इस उद्देश्य से गढ़कलेवा आरंभ किया जा रहा है। इसमें सभी तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट से भी अधिकारी-कर्मचारियों की इच्छा थी कि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को लेकर गढ़कलेवा इस परिसर में आरंभ किया जाए। साथ ही रोज बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में यहां आते रहते हैं। गढ़कलेवा आरंभ होने से छत्तीसगढ़ी जायका लोगों को मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार यह कोशिश की जा रही है कि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की पहचान को पुन: केंद्रीय जगह मिल सके। प्रमुख आयोजनों में नाश्ते में छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बड़े आयोजनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रचार-प्रसार तो मिलता ही है इन्हें बनाने वाली स्वसहायता समूहों की महिलाओं की भी अच्छी खासी आय हो जाती है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में गढ़कलेवा आरंभ होने से शहर के बिल्कुल मध्यस्थल में ही लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिल सकेगा। यहां उन्हें बहुत सारी वैरायटी भी मिल पाएगी। सुश्री वैष्णव ने बताया कि इसके लिए आधारिक संरचना तैयार करने का काम प्रशासन ने किया है। इसका संचालन स्वसहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। नागरिकों को स्वादिष्ट नाश्ता तो मिलेगा ही, लोगों को भी इसके माध्यम से रोजगार मिल सकेगा।

संडे मार्केट पर चला निगम का बुलडोजर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फिर बड़ी कार्रवाई, 44 जगह से हटाया अवैध कब्जा
छत्तीसगढ़ ने खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ाए कदम
अब बढ़ेगी ठंड…. छत्तीसगढ़ से लौट रहा मानसून… 15 अक्टूबर से राते होंगी सर्द
टैक्स जमा करने 15 अप्रैल तक मोहलत, नहीं लगेगा अधिभार, 16 प्रतिशत लोगों ने जमा नहीं की है टैक्स की राशि
चीन की चालाकी: कोरोना में फंसे भारत से धोखा, पूर्वी लद्दाख में फिर बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel will honor senior journalist EV Murali with Vasundhara Samman…. There will be a program tomorrow वरिष्ठ पत्रकार ईवी मुरली को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे सीएम बघेल…. कल होगा कार्यक्रम
Next Article लालकिले पर खालिस्तान का झंडा फहराने की साजिश के बाद अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा लालकिले पर खालिस्तान का झंडा फहराने की साजिश के बाद अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?