ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

By @dmin
Published: January 27, 2020
Share
SHARE

गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट के साथ ही शालेय छात्र.छात्राओं द्वारा देश भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। 18 विभागों द्वारा विभागीय शासकीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गई।
मुख्य अतिथि लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ध्वजारोहण पश्चात परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर अंकित आनंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव भी साथ थे। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम दिये गये संदेश वाचन के पश्चातए समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड कमाण्डर उप निरीक्षक नीलेश द्विवेदी के नेतृत्व में परेड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बलए जिला पुलिस बल पुरूषध्महिलाए नगर सेना पुरूष एवं महिला, एनसीसी सीनियर बालक एवं बालिका, एनसीसी जूनियर बालक/बालिका, स्काउट गाईड महिला एवं रेडक्रास शामिल थे। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर एवं सभी प्लाटून कमाण्डर से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
समारोह में विभिन्न शालाओं के छात्र.छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें केन्द्रीय जेलए जिला व्यापार एवं उद्योगए सहकारिता, कृषि विभाग, पर्यावरण संरक्षण विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, तांदुला जलसंसाधन, जिला पंचायत, वन विभाग, श्रम विभाग, नगर निगम भिलाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं आदिवासी विकास विभाग व नगर निगम दुर्ग की झांकी शामिल थी।
मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान के लिए शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास को द्वितीय स्थान के लिएए संयुक्त रूप से शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला वैशाली नगर व बीएनएस को एवं तृतीय स्थान के लिए शकुंतला विद्यालय राम नगर को पुरस्कृत किया। व्यायाम प्रदर्शन के लिए डीपीएस रिसाली भिलाई विद्यालय को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह विभिन्न विभागों की झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। सेवा में विशिष्ट कार्य करने पर विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। परेड के लिए नगर सेना प्रथम सीजी शस्त्र बल द्वितीय एवं जिला पुलिस बल को तृतीय स्थान के लिए तथा बिना शस्त्र के लिए एनसीसी जूनियर बालक को पुरस्कार दिया गया।
समारोह में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, संभागायुक्त दिलीप वासनीकर, आईजी विवेकानंद सिन्हा स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

विलासिता पूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं रोनाल्डा
ऐपल की बिक्री घटने से कम हुई टिम कुक की सैलरी, करीब 29 करोड़ रुपये घटी
प्रभारी प्रबंधक को खरीदी के नियम से ज्यादा आईपीसी की धाराएं याद है
कोरोना के खिलाफ अभियान में नेमार शामिल
खबर का हुआ असर मुढ़ीपार सरपंच के खिलाफ 16 को होगी जाँच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 71 वें गणतंत्र पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने फहराया निगम में तिरंगा
Next Article मारो में मनाया गया गणतंत्र दिवस धुमधाम से
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?