ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आईजी-एसपी की बैठक, कहा- जिला प्रशासन से समन्वय कर लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आईजी-एसपी की बैठक, कहा- जिला प्रशासन से समन्वय कर लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन

By @dmin
Published: April 14, 2021
Share
Gond-Bahraich highway crashes, five killed, 11 injured
Gond-Bahraich highway crashes, five killed, 11 injured
SHARE

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों में लगाए गए लॉकडाउन की स्थिति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन से समन्वय कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं।उन्होंने लॉकडाउन के दौरान चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गृहमंत्री ने कहा कि पिछले लॉकडाउन के अनुभव से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। उसी अनुभव के आधार पर एक्शन मोड में हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अस्पतालों को पुलिस कर्मियों के लिए कोविड सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए अपने संभाग और जिलों में लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन कराएं और चेकिंग पॉइंट्स में मुस्तैद रहें। दिन में और रात में पेट्रोलिंग नियमित करें, गली, मोहल्ले में भी गश्त करते रहें। उन्होंने अवैध शराब और नशे के अवैध कारोबार पर भी नजऱ रखने, पिछले वर्ष के लॉक डाउन में हुए नेचर ऑफ क्राइम की स्टडी करके अपने-अपने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। गृह मंत्री ने कहा कि दवाइयों की कालाबाजारी और रेमडेसिविर वैक्सीन के अवैध बिक्री और ओवर रेट पर बेचने की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा कि सभी आईजी और एसपी अपने जिले में पुलिस विभाग के सभी कर्मियों, शहीद परिवार वालों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं और सभी थानों में मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा स्टाफ की जरुरत पडऩे पर ट्रेनी डीएसपी की भी ड्यूटी फील्ड में लगाएं। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोक थाम के लिए गाईड लाइन का पालन करते हुए इलाज में लगे डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा देने के भी निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जुड़े थे।

दैनिक मामलों में गिरावट जारी: बीते 24 घंटे में 1.65 लाख नए मामले दर्ज… लगातार 17वें दिन संक्रमितों से अधिक रिकवरी
अजम प्रेम की गजब कहानी : पति को छोड़ दामाद संग भागी सास, ससुर ने दर्ज कराया केस
मुख्यमंत्री से लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात
टीम गठित होते ही प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई तेज…निगम ने कई जगह की छापेमार कार्यवाही
फसलचक्र परिवर्तन से जल संरक्षण और कृषि समृद्धि की नई पहचान बन रहा धमतरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: Nodal officers will keep an eye on the arrangements of private hospitals बड़ी खबर: प्राइवेट हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर रहेगी नोडल अधिकारियों की नजर… अपने अकाउंट ऑफिसर के साथ रोज बिलिंग भी देखेंगे… कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के परिजनों को काउंसिलिंग से मिलती रहे जानकारी
Next Article On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा- अम्बेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख वकील व समाज सुधारक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?