ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गावों में गोबर गैस संयंत्र की स्थापना से ईंधन की समस्या हुई दूर: गांव के लोगों में खुशी का माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

गावों में गोबर गैस संयंत्र की स्थापना से ईंधन की समस्या हुई दूर: गांव के लोगों में खुशी का माहौल

By @dmin
Published: July 13, 2020
Share
Fuel problem has been overcome by setting up of Gobar gas plant in villages
Fuel problem has been overcome by setting up of Gobar gas plant in villages
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के गावों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गोबर गैस संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। गोबर गैस सयंत्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रदूषण रहित ईधन उपलब्ध कराना एवं सयंत्र से निकलने वाले अपशिष्ट का उपयोग कर जैविक खाद का निर्माण करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों से जो गोबर जमा होता है उसका उपयोग गोबर गैस संयंत्र के लिये एवं खाद निर्माण के लिए किया जाता है।

Contents
  • घर से हो जाती है गोबर की आपूर्ति
  • आजीविका के साधन विकसित करने का अच्छा विकल्प

जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरजुला में बायोगैस प्लांट की स्थापना की गई है। बायोगैस प्लांट की स्थापना से ग्रामीण अंचल में निवासरत महिलाओं और परिवारों के सदस्यों में खुशी का महौल है। ग्राम पंचायत सुरजुला निवासी श्रीमती जीवन्ती तिर्की ने बताया कि बायो गैस प्लांट के स्थापना से उनके घर में ईंधन की समस्या दूर हो गई है। अब आसानी से गैस मिल जाता है। इससे उनकी एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया है और गैस सिलेण्डर में गैस भराने जरूरत नहीं है।

घर से हो जाती है गोबर की आपूर्ति

गोबर गैस सयंत्र के लिए गोबर की पूर्ति घरों की गाय, भैस की गोबर से आसानी से हो जाता है। प्रतिदिन 150 किलोग्राम गोबर से लगभग दिनभर की जरूरत के लिए ईंधन प्राप्त हो जाती है। श्रीमती जीवन्ती ने बताया कि गोबर गैस का उपयोग बहुत ही सरल व सस्ता है। सुबह अपने घरों से निकलने वाले गोबर को प्लांट में घोलकर डालना है और खाना बनाने के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने बताया कि गोबर गैस का उपयोग हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने और पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।

आजीविका के साधन विकसित करने का अच्छा विकल्प

जशपुर जिले के ग्राम सुरजुला में जीवन्ती तिर्की, रम्थु राम, अरबिस टोप्पो, संतुराम, रामजी, असारू, दिलबहाल एवं प्रदीप मिंज के घरों में गोबर गैस संयंत्र से गैस कनेक्शन लगाया गया है। ये सभी गांववासी अपने घरों में रसोई के लिए गोबर गैस का उपयोग कर रहे हैं। इसी गांव के राजेश ने बताया कि गोबर गैस सयंत्र की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन विकसित करने का अच्छा विकल्प बनने लगा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जशपुर जिले के 65 ग्राम पंचायतों में गोबर गैस सयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में 16 पंचायतों में गोबर गैस सयंत्र निर्माण प्रगतिरत है।

छाती के दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन, अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में बची मरीज की जान
छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 5661 नए संक्रमित, 11 लोगों की मौत
भारत ने पकड़ा PLA सैनिक तो गिड़गिड़ाया चीन, कहा- याक की खोज में सीमा पार हुआ, प्लीज लौटा दें
डीएवी स्कूल में मना शिक्षक दिवस: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्गों पर चलने का ले संकल्प-प्रियंका
अब 70 नहीं 107 एकड़ का होगा राम मंदिर परिसर, ट्रस्ट ने खरीदी और जमीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel reviewed the preparedness of the Godhan Nyaya Yojana Scheme सीएम बघेल ने की गोधन न्याय योजना योजना के तैयारियों की समीक्षा: वर्मी कम्पोस्ट भंडारण के लिए गौठानों में बनाया जाएगा कमरा
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दिलाएंगे संसदीय सचिवों को शपथ: 15 संसदीय सचिव लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?