ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फुण्डहर, धरसीवां और तिल्दा में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ…. 85 ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ साथ 310 बेड की संख्या बढ़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

फुण्डहर, धरसीवां और तिल्दा में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ…. 85 ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ साथ 310 बेड की संख्या बढ़ी

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
Kovid Care Centers started in Phundhar, Dharsiwan and Tilda…. Number of 310 beds increased with 85 oxygen-rich beds
Kovid Care Centers started in Phundhar, Dharsiwan and Tilda…. Number of 310 beds increased with 85 oxygen-rich beds
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शासन के दिशा-निर्देश के तहत रायपुर जिले में कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज और उनके अच्छे स्वास्थ्य की दृष्टि से व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में जहां मेडिकल कालेज के साथ-साथ आयुर्वेदिक कॉलेज, माना और लालपुर में कोविड हॉस्पिटल पूर्व से संचालित थे, वहीं अब इसमें फुण्डहर के वर्किंग वूमेन हॉस्टल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर और धरसीवां तथा तिल्दा विकासखंड में बनाए गए कोविड केयर भी शामिल हो गये हैं।
कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन ने बताया कि इन कोविड सेंटरों में क्रमश: 210, 50 और 50 बेड की व्यवस्था है। इनके शुरु होने से रायपुर जिले में 310 बेड की संख्या और बढ़ गई है। यहां क्रमश ऑक्सीजन एवं कंसुट्रेटर युक्त बिस्तरों की संख्या क्रमश: 40, 15 और 30 है। इस तरह ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या भी जिले में 85 और बढ़ गई है। इन तीनों सेंटर के शुरू हो जाने से अब रायपुर जिले में मेडिकल कॉलेज के अलावा बेड की संख्या 1274 हो गई है ,जिसमें 391 ऑक्सीजन युक्त और 523 कंसुट्रेटर युक्त बेड है। जिले में मेडिकल कॉलेज के अलावा 915 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया गया है। इस सेंटर में कुल 350 बिस्तरों की व्यवस्था है जिसमें 67 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड है और 219 बेड ऐसे हैं जहां ऑक्सीजन कंसुट्रेटर की व्यवस्था है। इस तरह यहां 286 ऑक्सीजन युक्त बेड है। इस सेंटर में मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की समुचित व्यवस्था है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि यहां मरीजों के लिए सभी आवश्यक दवाइयां जो किसी भी बड़े अस्पताल की तरह यहां भी कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध है।
कोरोना मरीज इन हॉस्पिटल या कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने तथा इलाज के लिए जिला कंट्रोल रूम के नंबर में संपर्क कर सकते हैं। वे कंट्रोल रूम में अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन या कोविड केयर सेंटर का आग्रह कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में इन हॉस्पिटल अथवा कोविड केयर सेंटर जाने के लिए एंबुलेंस की मांग भी की जा सकती है।
भर्ती होने के लिए कंट्रोल रूम में किया जा सकता संपर्क जिला स्तरीय कंन्ट्रोल रूम में होम आईसोलेसन के मरीजों के सहायता के लिये (24&7)यानी किसी भी समय इन फोन नंबर 7880100313, 7880100314, 7880100315, 7566100283 7566100284,7566100285 में संपर्क किया जा सकता है। कोरोना संबंधी सामान्य जानकारी के लिये (सुबह 8 से रात 10 बजे तक) फोन नं.- 8602270023, 8602290023, 8602780023, 8602920023, 07714320202 पर संपर्क किया जा सकता है।

खुशखबरी : छावनीवासियों को बड़ी सौगात: वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, जल्द मिलेगा पट्टा
Big News:_इस साल नहीं होगी पानी की किल्लत, छत्तीसगढ़ के सभी जलाशय लबालब
दुर्ग में मानसिक रोगी की पिटाई, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा… देखें वीडियो
वेश्यावृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वैध पेशा मानते हुए पुलिस के दखल पर रोक
वैज्ञानिकों ने बनाया पारदर्शी मास्क…. आसानी से धुलने के साथ ही कई खासियतें… केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहनकर की तारीफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Facilities are being expanded in Supela Hospital…. On the instructions of Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure सुपेला अस्पताल में सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार…. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर 50 बिस्तर अस्पताल की हुई व्यवस्था…. नॉन कोविड मरीजों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली निगम के अधिकारियों से की चर्चा…. रिसाली क्षेत्र में कोविड संक्रमण की स्थिति व सैनेटाइजेशन कार्य की ली जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?