ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों को किस उम्र से खिलाएं रसीला फल तरबूज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बच्चों को किस उम्र से खिलाएं रसीला फल तरबूज

By @dmin
Published: June 22, 2020
Share
SHARE

बच्चों को हर चीज खिलाने की एक उम्र होती है जैसे कि 6 महीने तक शिशु केवल मां का दूध पीना शुरू करता है और फिर इसके बाद धीरे-धीरे उसे ठोस आहार दिया जाता है। बच्चों के सही विकास के लिए उन्हें फल-सब्जियां भी दी जाती हैं और गर्मियों में तो कई तरह के फल आते हैं जो शिशु को अनेक पोषक तत्च प्रदान कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है तरबूज। वैसे तो गर्मी का रसीला फल तरबूज बच्चों के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन बच्चों के तरबूज खिलाना शुरू करने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि किस उम्र से शिशु को तरबूज खिलाना सही रहता है।

Contents
  • बच्चे किस उम्र से खा सकते हैं तरबूज
  • तरबूज के पोषक तत्व
  • बच्चों को तरबूज खाने के फायदे
  • बच्चों को तरबूज खिलाने से नुकसान

बच्चे किस उम्र से खा सकते हैं तरबूज

तरबूज में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है और इसलिए शरीर में पानी की कमी होने से रोकने के लिए तरबूज सबसे अच्छा फल है। आप शिशु को 6 महीना का होने के बाद तरबूज खिला सकते हैं। वहीं गर्मी में भी आप 6 महीने से आठ महीने के बच्चे को तरबूज खिलाना शुरू कर सकते हैं।

तरबूज के पोषक तत्व

तरबूज में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, एनर्जी, फाइबर, थियामिन, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, नियासिन, फोलेट, विटामिन ई, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सोडियम होता है। ये भी पोषक तत्व शिशु के विकास में मदद करते हैं।

बच्चों को तरबूज खाने के फायदे

यदि आप अपने बच्चे को तरबूज खिलाते हैं तो इससे उसे कई तरह के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ मिलते हैं, जैसे कि:
पानी की पूर्ति:- गर्मी में शिशु के शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए तरबूज खिलाएं।
विटामिन सी:- जन्म के बाद के शुरुआती सालों में बच्चे के विकासमें विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है। तरबूज में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो शिशु के इम्यून सिस्टम और आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
विटामिन ए:- आंखों, दांतों और त्वचा के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है। तरबूज में विटामिन ए प्रचुरता में पाया जाता है।
हड्डियों की मजबूती:- तरबूज में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों के विकास और उन्हें मजबूती देने का काम करता है। कैल्शियम शिशु में हार्मोंस के सही स्राव के लिए भी जरूरी होता है।
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स:- इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी है जो शिशु के शरीर के कई हिस्सों एवं तंत्र को लाभ पहुंचाता है। इसमें लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण और मेटाबोलिज्म का दुरुस्त होना शामिल है।
पाचन में सुधार:- तरबूज डायट्री फाइबर से युक्त होता है जो बच्चों के पाचन में सुधार कर कब्ज को रोकने में मदद करता है।

बच्चों को तरबूज खिलाने से नुकसान

बच्चों को तरबूज खाने से एलर्जी हो, ऐसा दुर्लभ ही देखा गया है। अगर आपका बच्चा बहुत सेंसिटिव है तो उसे तरबूज के एसिडिक होने के कारण स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। इससे दस्त, नाक बहना और उल्टी भी हो सकती है। वहीं अगर तरबूज के बीज बच्चे के गले में अटक जाए तो उसका दम भी घुट सकता है। गर्मी के मौसम में शिशु के शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है इसलिए बिना कोई देर किए अपने 6 महीने से बड़े बच्चे को तरबूज खिलाना शुरू कर दें।

बालों के लिए बेहद फायदेमंद है स्टीम लेना, जानिए क्या-क्या होते हैं लाभ…
आयुष्मान योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए सहायक, स्वास्थ्य सचिव बोले- अस्पताल का चुनाव करने मिलता है विकल्प
अंडरवेट लोगों के लिए वरदान हैं ये 4 आसान एक्सरसाइज,मसल्स बनने के साथ होगा वेट गेन
विधायक रिकेश की घोषणा, 1 रुपए में मिलेगी डायलिसिस सेवा…. महाशिवरात्रि पर होगा शुभारंभ
चाय के साथ बिस्किट खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक चीनी कंपनियों का झटका, महाराष्ट्र सरकार ने 5000 करोड़ रुपये के समझौतों पर लगाई रोक
Next Article टीएनज उम्र में बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन देने का मतलब बीमारियों को बुलावा देना है

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?