ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों को किस उम्र से खिलानी चाहिए आइस्क्रीम और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बच्चों को किस उम्र से खिलानी चाहिए आइस्क्रीम और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

By @dmin
Published: August 7, 2020
Share
SHARE

बच्चों को आइस्क्रीम बहुत पसंद होती है और बाहर जाने पर वो अक्सर आइस्क्रीम खाने की जिद करने लगते हैं। अगर आपका बच्चा भी छोटा है और उसे आइस्क्रीम खाना बहुत पसंद है तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि बच्चों को किस उम्र से आइस्क्रीम खिलाना सही रहता है। इसके अलावा बच्चों को आइस्क्रीम खिलाने से पहले आपको कुछ बातों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि बच्चे के स्वास्थ्य को कोई नुकसान न पहुंचे।

Contents
  • बच्चों को किस से उम्र से खिलाएं आइस्क्रीम
  • बच्चों को आइस्क्रीम क्यों नहीं देनी चाहिए
  • आइस्क्रीम की जगह क्या खिलाएं

बच्चों को किस से उम्र से खिलाएं आइस्क्रीम

शिशु के कम से कम एक साल यानी 12 महीने का होने के बाद ही आइस्क्रीम खिलानी चाहिए। बच्चों को एक साल का होने के बाद ही कोई डेयरी प्रोडक्ट देना सही रहता है। वहीं, बच्चों के कच्चे दूध और क्रीम से बनी आइस्क्रीम ज्यादा फायदेमंद होती है।
ऑस्ट्रेलियन गाइड टू हेल्दी ईटिंग के अनुसार, बच्चों को आइस्क्रीम और बर्फ से बनी अन्य चीजें नहीं खिलानी चाहिए क्योंकि इनमें कोई पोषक तत्व नहीं होता है।

बच्चों को आइस्क्रीम क्यों नहीं देनी चाहिए

एक साल का होने तक बच्चे को आइस्क्रीम नही खिलानी चाहिए। इस समय तक बच्चे को सिर्फ पौष्टिक चीजों का स्वाद लेना सिखाएं। बाजार में मिलने वाली अमूमन सभी आइस्क्रीम में प्रिजर्वेटिव, फैट, शुगर, आर्टिफिशियल चीजें और फूड कलर मिलाया जाता है। इसलिए बच्चे को एक साल का होने तक आइस्क्रीम न खिलाएं।
आइस्क्रीम दूध से बनी होती है। हो सकता है कि आपके बच्चे को कच्चे दूध और क्रीम से एलर्जी हो। बच्चे के लिए आइस्क्रीम में मौजूद कच्चा दूध और अन्य चीजें पचाना भी मुश्किल हो सकता है। आइस्क्रीम की वजह से गैस भी बन सकती है और पेट में दर्द भी हो सकता है।

आइस्क्रीम की जगह क्या खिलाएं

आप बच्चों को आइस्क्रीम खिलाने की बजाय फ्रोजन फ्रूट खिला सकती हैं। सेब, आम और केले आदि को फ्रिजर में रखें और फिर ब्लेंड कर के बच्चे को खिलाएं।
बच्चे का कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप उसे फलों की स्मूदी बनाकर दे सकती हैं। ताजी स्मूदी बनाकर ही दें और इसमें पैकेटबंद फलों एवं चीजों का इस्तेमाल न करें।
आइस्क्रीम खिलाने से पहले बच्चे को ठंडी दही खिलाकर देखें। अगर उसे ठंडी चीजें पसंद आती हैं तो ही उसे आइस्क्रीम खिलाएं।
12 महीने का होने के बाद आप अपने बच्चे को बेफिक्र होकर आइस्क्रीम खिला सकते हैं और इसे लेकर कोई खतरा भी नहीं है। हालांकि, बेहतर होगा कि बच्चों को बाजार की आइस्क्रीम खिलाने की बजाय घर पर ही ताजी आइस्क्रीम बनाकर खिलाएं।
घर पर आइस्क्रीम बनाने पर इसमें किसी भी तरह के प्रिर्जेवेटिव्स का इस्तेमाल न करें। इन चीजों में कोई भी पोषक तत्व नहीं होते हैं इसलिए इनका सेवन करना बेकार है।
आप अपने बच्चे के लिए फलों से आइस्क्रीम तैयार कर सकती हैं और उसमें सूखे मेवे भी डाल सकती हैं। ये हेल्दी भी होगा और बच्चों को इसका स्वाद भी जरूर पसंद आएगा। घर पर आप कई तरह की आइस्क्रीम बनाकर अपने बच्चे को खिला सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में सिरदर्द कर रहा है परेशान तो इन घरेलू नुस्खों से करें समाधान
इस मौसम में इन 5 होममेड बॉडी ऑयल का करें इस्तेमाल त्वचा रहेगी मॉइस्चराइज
युवाओं को इन योगासन के नियमित अभ्यास से मिल सकता है विशेष लाभ
प्रतिदिन अंडे का सेवन दे सकता है इस बीमारी को न्योता, रिसर्च में हुआ है खुलासा
Big News : सुपेला शास्त्री अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीज को चढ़ा दी एक्सपायरी डिप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost दिल्ली सरकार ने लॉन्च की ई-वाहन पॉलिसी, दो पहिया पर 30 हजार और कारों पर 1.5 लाख तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Next Article Chief Minister handed over development works worth Rs 96 crore मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बीजापुर जिले की जनता को दी 96 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?