ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाट-बाजार से अपनी दुकान तक, बिहान ने अनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
Share
Notification Show More
Latest News
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
तकनीक से सुगम न्याय, विधि से सुनिश्चित निष्पक्षता:
दुर्ग जिला न्यायालय में ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ पर विधिक संगोष्ठी एवं डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी आयोजित
October 17, 2026
पिता की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, दुर्ग कोर्ट का फैसला…. अर्थदंड भी लगाया
October 17, 2026
आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, विशेषज्ञ शिक्षकों और एआई आधारित तकनीक से संवरेंगे विद्यार्थियों के सपने
प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच्चा भी देश में बना सकता है अलग पहचान: मंत्री राजेश अग्रवाल
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

हाट-बाजार से अपनी दुकान तक, बिहान ने अनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

By Poonam Patel Published October 17, 2026
Share
’किराना दुकान से सालाना डेढ़ से दो लाख रुपये की आय, परिवार को मिला आर्थिक संबल’
’किराना दुकान से सालाना डेढ़ से दो लाख रुपये की आय, परिवार को मिला आर्थिक संबल’
SHARE

कोरिया। कभी पति के साथ साप्ताहिक हाट-बाजारों में सब्जियां बेचकर परिवार की आजीविका चलाने वाली अनीता गुप्ता आज अपने घर पर किराना दुकान संचालित कर रही हैं। कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत के दूरस्थ ग्राम नटवाही की अनीता ने अपनी मेहनत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से मिले सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह बनाई है। दुकान से उन्हें सालाना लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये की आय हो रही है।

अनीता के लिए हाट-बाजारों में सब्जियां बेचना आसान नहीं था। सामान ले जाने में परिवहन का खर्च आता था और समय पर बिक्री नहीं होने से सब्जियां खराब होने का नुकसान भी उठाना पड़ता था। मेहनत के मुकाबले बचत कम होती थी, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती बना रहता था।

इसी दौरान गांव में बिहान के अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह से जुड़ने पर उन्हें आजीविका बढ़ाने का अवसर मिला। समूह को प्राप्त चक्रीय निधि और सामुदायिक निवेश निधि से सहयोग के साथ अनीता को पहले 40 हजार रुपये का ऋण मिला। इसके बाद मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहायता से उन्होंने घर पर किराना दुकान स्थापित की।

दुकान शुरू होने से अनीता की दिनचर्या और परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। अब उन्हें सामान बेचने के लिए हाट-बाजार जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती। घर से दुकान चलाते हुए वे परिवार की जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। नियमित आमदनी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार को आर्थिक संबल मिला है। अनीता बताती हैं कि बिहान से मिली मदद ने उनके संघर्ष को कम किया है। पहले बाजार तक सामान पहुंचाने और बिक्री की चिंता बनी रहती थी। अब घर पर ही व्यवसाय सुविधापूर्वक चल रहा है और आय का एक नियमित साधन बन गया है।

अनीता की यह पहल बताती है कि समय पर मिला आर्थिक सहयोग और आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बना सकती है।

You Might Also Like

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

दुर्ग जिला न्यायालय में ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ पर विधिक संगोष्ठी एवं डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी आयोजित

पिता की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, दुर्ग कोर्ट का फैसला…. अर्थदंड भी लगाया

प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच्चा भी देश में बना सकता है अलग पहचान: मंत्री राजेश अग्रवाल

Poonam Patel October 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनरल स्टोर, फैंसी सामान की दुकान और चिकन सेंटर से सालाना लगभग दो लाख रुपये की आय सेवा की कहानी : ’मेहनत और बिहान के सहयोग से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहीं जयकुंवर’
Next Article सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर, लापरवाही बरतने वाले 13 अफसरों को कारण बताओ नोटिस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?