ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : एक अप्रैल से UPI से लेन-देन पड़ सकता है महंगा, 2000 रुपए से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज…!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big news : एक अप्रैल से UPI से लेन-देन पड़ सकता है महंगा, 2000 रुपए से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज…!

By Mohan Rao
Published: March 29, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

नई दिल्ली । यदि आप यूपीआई से लेनदेन करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। 1 अप्रैल 2023 से यूपीआई पेमेंट का एक नियम बदलने जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने के साथ ही लोगों को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि यूपीआई से लेन-देन (UPI Transaction) भी महंगा होने वाला है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में UPI के जरिए 2,000 रुपए से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 1.1 फीसदी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाने का सुझाव दिया गया है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सर्कुलर में अप्रैल की पहली तारीख से यूपीआई से होने वाले मर्चेंट पेमेंट पर PPI चार्ज लगाने की सिफारिश की गई है। जारी सर्कुलर के मुताबिक NPCI ने इंटरचेंज लगाने का संकेत दिया है, जो कि 0.5-1.1 फीसदी तक हो सकता है। यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले यूजर्स को देना पडे़गा।

2,000 रुपए से ज्यादा की पेमेंट पर लगेगा चार्ज
NPCI के सर्कुलर से संकेत मिल रहे हैं कि 1 अप्रैल से UPI पेमेंट यानी गूगल पे (Google Pay), फोन पे (Phone Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे डिजिटल माध्यम से अगर आप 2,000 रुपए से ज्यादा का पेमेंट करेंगे, तो फिर आपको इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 70 फीसदी UPI P2M लेन-देन 2,000 रुपए से अधिक के मूल्य होते हैं, ऐसे में इन पर 0.5 से लगभग 1.1 फीसदी का इंटरचेंज लगाया जा सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (NPCI) ने अपने सर्कुलर में कहा है कि इस नए नियम को 1 अप्रैल से लागू करने के बाद NPCI इसका समीक्षा 30 सितंबर, 2023 से पहले करेगा।

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चुनी गईं 22 झांकियां, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और पश्चिम बंगाल को नहीं मिली मंजूरी 
आयुष्मान कार्ड का गलत इस्तेमाल, छत्तीसगढ़ के 11 अस्पतालों पर लाखों का जुर्माना… 33 अस्पतालों को नोटिस
‘नेवर बैक डाउन ‘रिवोल्ट’ : देखिए अंडरग्राउंड अपराध की रोमांचक दुनिया की दिलचस्प दास्तान, 23 मार्च को एंड पिक्चर्स पर
सिरफिरे आशिक की करतूत, लड़की ने बात करना छोड़ा तो घर में घुसकर किया चाकू से हमला
आईईडी हमले में गई थी एएसपी गिरीपुंजे की जान, एसआईए ने चार नक्सलियों के खिलाफ अभियोग पत्र किया पेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नर्सिंग छात्रा से अस्पताल में छेड़छाड़, सोते समय बदमाश ने की गलत हरतक…. आरोपी गिरफ्तार
Next Article नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा पहुंचे राजधानी रायपुर, राजभवन में आज लेंगे शपथ नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा पहुंचे राजधानी रायपुर, राजभवन में आज लेंगे शपथ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?