ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामसाय बैगा की जिंदगी
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामसाय बैगा की जिंदगी

By Poonam Patel Published July 16, 2026
Share
सपनों को मिला अपना घर : प्रधानमंत्री आवास योजना से रामसाय बैगा के जीवन में आई नई खुशियाँ
सपनों को मिला अपना घर : प्रधानमंत्री आवास योजना से रामसाय बैगा के जीवन में आई नई खुशियाँ
SHARE

एमसीबी। कभी बारिश में टपकती छत और कच्ची दीवारों के बीच जीवन बिताने वाले ग्राम पंचायत देवगढ़ के वार्ड क्रमांक-1 सालारपारा निवासी रामसाय बैगा का जीवन पूरी तरह बदल चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम जनमन) के तहत मिले पक्के आवास ने उनके परिवार को न केवल सुरक्षित आश्रय दिया है, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दी है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभाव जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग से पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन में जनपद पंचायत भरतपुर द्वारा समय-समय पर शिविर एवं विशेष अभियान आयोजित कर हितग्राहियों को योजना से जोड़ने और निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आर्थिक रूप से कमजोर बैगा परिवार से आने वाले रामसाय बैगा जो वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन व्यतीत करते रहे, आज अपने पक्के और सुरक्षित घर में खुशी के साथ रह रहे हैं। ग्राम पंचायत देवगढ़ की पहल से उन्हें पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिली। आवास की राशि प्राप्त होने के बाद उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से मात्र 6 से 7 माह में अपना घर तैयार कर लिया।

रामसाय बताते हैं कि पहले बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी होती थी। कच्ची दीवारें और टपकती छत के कारण परिवार हमेशा चिंता में रहता था। अब पक्का घर बनने से उनके परिवार को हर मौसम में सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक जीवन मिला है। उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

रामसाय बैगा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब उनके परिवार का अपना सुरक्षित घर है, जिससे उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुखद और सम्मानजनक हो गया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Poonam Patel July 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और 15 दिनों में भुगतान से बदला परिवार का भविष्य 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और 15 दिनों में भुगतान से बदला परिवार का भविष्य
Next Article स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, बिजली कंपनी ने कहा- पारदर्शिता और बचत की संभावना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?