ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : फेसबुक पर अनजान से दोस्ती महिला अधिवक्ता को पड़ गई भारी, 37 लाख की ठगी का हुई शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime : फेसबुक पर अनजान से दोस्ती महिला अधिवक्ता को पड़ गई भारी, 37 लाख की ठगी का हुई शिकार

By Mohan Rao
Published: August 23, 2024
Share
Fraud धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। फेसबुक पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना राजधानी रायपुर की एक महिला अधिवक्ता को भारी पड़ गया। महिला अधिवक्ता अनजान फेसबुक फ्रेंड से इतना ज्यादा प्रभावित हो गई थी उसकी हर बात मानने लगी। यहां तक उसने खुद को डॉक्टर बताया तो वह भी मान गई। इसी तरह एक दिन ओमान जाने और अकाउंट एक्सेस नहीं होने की जानकारी देते हुए रुपए मांगे। महिला अधिवक्ता ने बिना कुछ सोचे समझे उसे 6 लाख रुपए भेज दिए। इसके बाद यह सिलसिला चल निकला। महिला अधिवक्त ने पूरे 37 लाख गवाएं तब जाकर पता चला कि उसे ठगा जा रहा है। इसके बाद महिला ने भिलाई नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि रायपुर सुड्‌डू निवासी अधिवक्ता सरिता सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि अप्रेल 2024 में उसका परिचय एक अनजान व्यक्ति फेसबुक के माध्यम से हुआ। उसने अपना नाम डॉ नेल्सन जेकित बताया। फेसबुक से परिचय होने के बाद धीरे धीरे चैटिंग होने लगी और मित्रता बढ़ गई। इस दौरान दोनों ने आपस में अपने मोबाइल नंबर भी शेयर कर लिए और इसके बाद दोनों के बीच वाट्सएप पर चैटिंग होने लगी। डॉ नेल्सन ने महिला को पूरी तरह से अपने बातों में फंसा लिया था।

इमोशनली ब्लैकमेल कर मांगे रुपए
इसबीच एक दिन नेल्सन ने बताया कि वह विदेश यात्रा पर ओमान जा रहा है और उसकी फ्लाईट टिकट सरिता सिंह को वाट्सएप किया। इस दौरान उसने कहा कि उसका बैंक एकाउंट मुझसे एक्सेस नहीं हो पा रहा है और सरिजा सिंह को डिटेल भेजकर एक्सेस करने कहा। इस दौरान उसने भावनात्मक रूप से 6 लाख रुपए की मांग की। सरिता सिंह ने मित्रता के नाते 6 लाख ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद डॉक्टर ने महिला अधिवक्ता से लगातार रुपए मांगे और उसने जमा भी करा दिए।

वापस लौटाने का दिलाया भरोसा
डॉक्टर नेल्सन ने महिला अधिवक्ता से 5 लाख रुपए दो किश्तो में, 10 लाख रुपए और 1 लाख 20 हजार रुपए की मांग की। महिला अधिवक्ता ने इन रुपयों को भी जमा कराया। डॉक्टर ने रुपए वापस लौटाने का भरोसा भी दिलाया था। वापस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने एक एटीएम महिला अधिवक्ता को भेजा और कहा कि उसके खाते में 4 करोड़ रुपए हैं। इसके लिए कुछ टैक्स देना है तो महिला अधिवक्ता ने दो किश्तों में रुपए भेजे। इसके बाद महिला अधिवक्ता सिविक सेंटर स्थित एसबीआई के एटीएम जाकर 13 अगस्त 2024 को चेक किया तो उसमें बैलेंस न्यूनतम था।

मेल कर 30 लाख रुपए की फिर हुई डिमांड
इसके बाद सामने वालों ने महिला का मेल आईडी मांगी और बैंक द्वारा मेल करने की बात कही गई। इसके बाद मेल आया कि 30 लाख रुपए पे करने पर एटीएम चलाने की पात्रता मिलेगी। महिला ने मना किया तो उसे इंटरपोल की धमकी भी दी गई। इस दौरान महिला अधिवक्ता से बैंक मैनेजर के नाम कॉल भी किया गया। लगातार प्रेसर बनाकर महिला अधिवक्ता से 2 लाख रुपए और ले लिए। इसके बाद महिला अधिवक्ता को अहसास हुआ कि उसके साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है। इसके बाद महिला अधिवक्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। महिला अधिवक्ता ने बताया कि अधिकतम ट्रांजेक्शन उसने भिलाई व रायपुर से किए थे। फिलहाल इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।

पत्रलेखा की 2023 की शुरुआत रही धमाकेदार, आर या पार में किया शानदार काम…
Gustakhi Maaf: आईआईटियन्स को क्यों नहीं मिल रही नौकरी
महापौर अचानक पहुंचे वार्ड 37 के निरीक्षण में: लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवा विकास संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, आदिवासी परिवार को जमीन देने की घोषणा
CG Elections 2023 : राहुल गांधी 28 व 29 को छत्तीसगढ़ दौरे पर, चुनाव को लेकर कर सकते हैं नई घोषणाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 309 # 23 Aug 2024
Next Article BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेज नहीं ले सकेंगे ज्यादा फीस, विनियामक समिति ने तय की सालाना फीस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?