ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अटल जयंती पर लोकांगन में नि:शुल्क लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस शिविर, वैशाली नगर विधानसभा के लोगों को मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

अटल जयंती पर लोकांगन में नि:शुल्क लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस शिविर, वैशाली नगर विधानसभा के लोगों को मिलेगा लाभ

By Mohan Rao
Published: December 24, 2024
Share
लोकांगन में लर्निंग लाइसेंस शिविर
SHARE

भिलाई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर वैशाली नगर स्थित लोकांगन में फ्री लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस का एक दिवसीय शिविर विधायक रिकेश सेन के द्वारा लगवाया जा रहा है जिसमें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी जिनके पास ड्राइविंग लायसेंस नहीं है वो शिविर में पहुंच कर टू व्हीलर के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आजकल बहुत से युवा, स्कूल कालेज विद्यार्थी आने जाने के लिए दुपहिया वाहनों का प्रयोग अवश्य करते हैं मगर उन्होंने अब तक लायसेंस नहीं बनवाया है। हमारे जीवन में अनुशासन और नीति नियमों का पालन बेहद जरूरी होता है। हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाना चाहिए। फ्री लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अटलजी की जयंती पर लोकांगन में 25 दिसंबर को शिविर लगाया जा रहा है जिसमें वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी पहुंच कर लर्निंग लाइसेंस अवश्य बनवाएं। श्री सेन ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारी टीम सहित इस शिविर में मौजूद रहेंगे।

इच्छुक लोग अपना निःशुल्क पंजीयन करवा कर लर्निंग लाइसेंस शिविर से प्राप्त कर सकेंगे। जिन्हें लर्निंग लाइसेंस बनवाना है उनको परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दस्तावेज के साथ सुबह 9 बजे बुधवार 25 दिसंबर को वैशाली नगर लोकांगन परिसर स्थित शिविर में 8वीं, 10वीं की मार्क शीट या पैन कार्ड (तीनो में से कोई एक), आधार कार्ड, वोटर ID कार्ड (दोनों में से कोई एक) तथा एक पासपोर्ट साइज़ फोटो (अगर हो तो) लेकर पहुंचना होगा। विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के सभी सुधि निवासियों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय वो यातायात नियमों का पालन अवश्य करें तथा जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है शिविर में पहुंच कर लर्निंग लाइसेंस अवश्य बनवा लें।

Big News : बिना फिटनेस और टैक्स के अब टोल से गुजरना पड़ेगा मंहगा, राज्य के सभी नेशनल हाईवे में शुरू हुआ ई-डिटेक्शन सिस्टम
सावन महोत्सव का आयोजन, थिरकी राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय… हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
Gustakhi Maaf: केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त ही होनी चाहिए
छठ महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ट्विनसिटी के तालाबों में हुई छठी मैय्या की आराधना
हर महीने लाखों की ठगी: एक्सपर्ट की मदद से लोगों को जागरूक करेगी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्यटकों को लुभा रहा जशपुर का बालकछार गांव, यहां आपको मिलेगी ट्राइबल संस्कृति की झलक… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
Next Article shreekanchanpath 71 # 24 December 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?