ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में दिव्यांग, बुजुर्ग व एचआईवी पीड़ितों के लिए फ्री बस सर्विस, यात्रियों से अवैध वसूली के बाद प्रशासन का निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग, बुजुर्ग व एचआईवी पीड़ितों के लिए फ्री बस सर्विस, यात्रियों से अवैध वसूली के बाद प्रशासन का निर्णय

By Mohan Rao
Published: November 9, 2024
Share
फ्री बस सर्विस
SHARE

भिलाई। लोगों को बेहतर यातायात एवं परिवहन के साधन उपलब्ध कराने राज्य सरकार ने नई पहल की है। सरकार ने राज्य के विभिन्न मार्गों में साधारण श्रेणी से लेकर वातानुकूलित शयन श्रेणी के निजी यात्री बसों में चिह्नित लोगों के लिए फ्री बस सर्विस देने का निर्णय लिया है। त्योहारी सीजन में यात्री बसों में अवैध वसूली की शिकायतों के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। ऐसे व्यक्ति जो दृष्टिहीन है, बौद्विक दिव्यांग व्यक्ति, ऐसे दिव्यांग व्यक्ति जो दोनों पैरों से चलने में असमर्थ है, वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 80 साल या उससे अधिक है, एचआईवी एड्स से पीड़ित व्यक्ति को यात्री किराये में 100 प्रतिशत छूट दी गई है।

यही नहीं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उ‌द्देश्य से नक्सलवाद से प्रभावित व्यक्ति का प्रमाण पत्र रखने वाले व्यक्ति को यात्री बस में सफर करने पर किराये में 50 प्रतिशत की रियायत छूट दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है। जिला परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा से मिली जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यह संभव है कि आम जनता द्वारा अपने गंतव्य में जाने अधिक आवाजाही होगी, जिसके फलस्वरूप यात्रियों से वाहन संचालकों द्वारा अवैध वसूली कर अधिक किराया दर वसूल किया जा सकता है। इसे देखते हुए राज्य के परिवहन अधिकारियों को अधिक किराया वसूली की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेने एवं ऐसे यात्री वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

चार लाख से ज्यादा का जुर्माना
परिवहन अधिकारियों को आमजनता को दृष्टिगोचर रूप से अपने गंतव्य के लिए निर्धारित किराये दर की जानकारी हेतु यात्री बसों में किराया सूची चस्पा हो यह सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। विभागीय प्रवर्तन अमले द्वारा निर्देशों के अनुपालन के तहत यात्री वाहनों की जांच करते हुए निर्धारित किराये की राशि से अधिक किराया वसूल करते पाये गये वाहन एवं बिना किराया दर सूची चस्पा किये संचालित होते पाए गए 349 यात्री वाहनों में चालानी कार्रवाई कर कुल 4 लाख 47 हजार 800 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

छूट न मिले तो करें परिवहन अधिकारी से शिकायत
विभाग द्वारा आम जनता से भी अपील की गई है कि शासन द्वारा जिन वर्गों को यात्री किराये में रियायत छूट दी गई है, यदि यात्रा के दौरान वाहन संचालन द्वारा किराये में छूट नहीं दी जाती है, या किसी प्रकार का अभद्र दुर्व्यवहार या अवैध किराया दर वसूल किया जाता है तो इसकी शिकायत यदि कोई साक्ष्य या तथ्य भी हो तो संबंधित जिले के परिवहन अधिकारी से किया जाए। विभाग द्वारा परिवहन अधिकारी एवं प्रवर्तन अमले को ऐसी शिकातयों को त्वरित गंभीरता से लेने व इस दिशा में निरंतर चेकिंग कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

एबीवीपी का भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प
प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन
ऐसी होगी राम की नगरी अध्योध्या: जुड़ेंगे आसपास के दर्शनीय व धार्मिक स्थल… 873.37 वर्ग किलोमीटर का होगा दायरा
लॉक डाउन होने के कारण असहाय लोगों को घर पर ही मिल रही दवाई, सब्जियां एवं राशन सामग्री, वॉलिंटियर पहुंचा रहे हैं घरों तक सामग्री
CG Breaking : जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदना चाहता था बेटा, 200 रुपए नहीं मिले तो मां की कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : वेल्डिंग के दौरान फटा गैस सिलेंडर, युवक की मौत… बाल बाल बचा दुकान संचालक
Next Article दुर्ग-भिलाई का चौथा एनकाउंटर… मुठभेड़ में मारा गया हिस्ट्रीशीटर अमित जोश… जानें जिले में कब-कब हुए एनकाउंटर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?