भिलाई। राधिका नगर वार्ड 7 के निवासियों के लिए एसआर हॉस्पिटल चीखली दुर्ग में 3 मार्च से 10 मार्च तक निशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एनएसयूआई के दुर्ग जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह के प्रयासों से उक्त शिविर लगाया जा रहा है। शिविर के माध्यम से राधिका नगर सुपेला के निवासियों का निशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए ओरिजिनल राशन कार्ड एवं ओरिजिनल आधार कार्ड साथ में लेकर आना अनिवार्य है। इसमें एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड दोनों मान्य है। एसआर हॉस्पिटल चीखली दुर्ग में उक्त शिविर प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 99070 05000, 9630518642, 7000313623, 9131065420 पर संपर्क किया जा सकता है।
एसआर हॉस्पिटल चिखली में राधिका नगर के निवासियों के लिए निशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड शिविर कल




