ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमधा में 267 महिला ग्राहकों से एक करोड़ 11 लाख का फ्रॉड, 24 घंटे में पकड़ाए आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना
October 7, 2026
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश
October 7, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम
October 7, 2026
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश
October 7, 2026
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

धमधा में 267 महिला ग्राहकों से एक करोड़ 11 लाख का फ्रॉड, 24 घंटे में पकड़ाए आरोपी

By Mohan Rao Published July 5, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से महिलाओं को ऋण दिलाने की प्रक्रिया में 267 ग्राहकों की राशि का गबन कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों द्वारा ग्राहकों से प्राप्त ऋण किस्त एवं लोन क्लोजर की कुल 1 करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये की राशि कंपनी में जमा नहीं कर धोखाधड़ी की गई। प्रकरण में धारा 316(5), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। घटना के संबंध में त्वरित विवेचना कर 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एक दिन पहले शनिवार को प्रार्थी अशोक कुमार वर्मा द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी संस्था सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड का सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के साथ अनुबंध है, जिसके माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऑडिट के दौरान धमधा शाखा में पदस्थ शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से प्राप्त ऋण राशि, किस्त एवं लोन क्लोजर की राशि कंपनी में जमा नहीं किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

कंपनी द्वारा संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने का अवसर दिया गया, किन्तु उनके द्वारा न तो राशि जमा की गई और न ही नोटिस का कोई उत्तर दिया गया। विस्तृत ऑडिट में पाया गया कि शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत कुल 267 ग्राहकों से प्राप्त 1,11,93,173 रुपये की राशि का गबन कर धोखाधड़ी की गई है।

शिकायत की जांच उपरांत थाना धमधा में धारा 316(5), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान गवाहों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर अनिल विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी साजा, जिला बेमेतर व संदीप कुमार खूंटीहरे, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाटन, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस की विवेचना टीम एवं प्रकरण की जांच में संलग्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी वित्तीय संस्था अथवा ऋण संबंधी लेन-देन में सभी भुगतान अधिकृत माध्यम से ही करें तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता अथवा धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आर्थिक अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao July 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पद्मविभूषण तीजन का गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, शामिल हुए हजारों लोग
Next Article चिंतन शिविर से निकले विचार बन रहे सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री साय
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?