ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी, शातिरों ने खुद को पीएम आवास योजना का अफसर बताया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी, शातिरों ने खुद को पीएम आवास योजना का अफसर बताया

By Mohan Rao
Published: March 29, 2023
Share
SHARE

भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा देकर भिलाई में दर्जनों लोगों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सुपेला में बाकायदा इसके लिए दफ्तर का संचालन भी किया जा रहा है। लोगों को झांसे में लेकर उनसे रुपए ऐंठ लेते और उन्हें दफ्तर के चक्कर कटवाते थे। चिंगरी पारा, नेहरू भवन के पीछे रहने वाले राकेश चौसरे (26) ने ज्योति सोनी, मकसूद , रेशमा खातून  व शाहिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुपेला पुलिस ने मामले में 34, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नेहरू भवन सुपेला स्थित राकेश मोबाइल का संचालक राकेश चौसरे ने सुपेला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास लेना था। उसके परिचित रमेश खंडारे से पता चला कि ज्योति सोनी नाम की महिला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने का काम करती है। इसकी जानकारी होने के बाद राकेश पांच रास्ता सुपेला स्कूल के पीछे स्थित मुद्रा फाइनेंस में ज्योति सोनी से 2020 में मुलाकात की।

लिस्ट दिखाकर लिया झांसे में
ज्योति सोनी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास मकान दिलाने का काम रेशमा खातून उसका लड़का शाहिद एवं मकसूद के साथ मिलकर करती है। उसने राकेश को एक लिस्ट भी दिखाई जिसमें मकान लेने वालों का नाम लिखा हुआ था। राकेश उसकी बातों में आ गया और मकान लेने की इच्छा जताई। तक ज्योति सोनी ने और किसी को भी मकान की जरूरत हो तो बता देना। इस दौरान उसने एक मकान का ढाई लाख रुपए रेट बताया।

50 रुपए के स्टांप पर इकरारनामा
इसके बाद राकेश ने ज्योति सोनी के ऑफिस मुद्रा फाइनेंस एक इकरारनामा 50 रुपए के स्टांप पेपर के माध्यम से 29-12-2020 को किया। इसके बाद पहली बार 76000 रुपए 7 जनवरी 21 को फोन पे के माध्यम से ज्योति सोनी को दिया। इसके बाद अलग अलग किस्तों में 2 लाख 50 हजार रुपए दे दिया गया। इसके बाद ज्योति सोनी ने राकेश की मां यशोदा चौसरे के नाम से 55,850 रुपए की रसीद नगर पालिक निगम भिलाई की पावती के रूप में 15 जनवरी 21 को दिया। इस दौरान ज्योति सोनी ने उसके साथी मकसूद को नगर निगम का अधिकारी बताया और रेशमा को निगम का कर्मचारी बताया।

रुपए लेने के बाद नहीं दिलाया आवास
राकेश ने अपनी शिकायत में बताया कि रकम लेने के बाद ज्योति सोनी ने आज तक आवास नहीं दिलाया। यही नहीं रुपए वापस मांगने से भी वापस भी नहीं कर रही हैं। फोन करने पर जवाब नहीं देती थी तथा फोन भी बंद कर देती थी। इस तरह का व्यवहार देखकर समझ आया कि ज्योति सोनी ने रेशमा खातून ,शाहिद ,मकसूद के साथ मिलकर मेरे साथ प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर रकम लेकर मकान और पैसा न देकर मेरे साथ धोखाधड़ी किया है।

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
बार बार पैसा मांगने पर एक बार 10 हजार रुपए दिए उसके बाद फिर से घुमाने लगे। यही नहीं झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देने लगे थे। राकेश ने बताया कि ज्योति सोनी ने मकसूद रेशमा खातून व शाहिद ने मिलकर रत्ना वर्मा, रजनी, आनंद दास मानिकपुरी, रमेश मोतीराम खंडारे, ललिता देवी, सरिता ,सतीशच्रद घोडे व मीना राम को भी प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगा है। सुपेला पुलिस ने इस मामले में चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

जस झांकी में दिखती है संस्कृति की झलक : मंत्री गुरु रुद्र कुमार
फायर-सेफ्टी इंस्टीटयुट भिलाई में प्रवेश प्रारंभ
Covid-19: देशभर में बढ़ रहे Corona के मामले, 2700 से अधिक सक्रिय केस
Breaking News : भिलाई में बड़ा हादसा, कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत… चालक ने किया सरेंडर
सीएम चन्नी पर साधा निशाना, जालंधर में बोले-काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article असामाजित तत्वों की करतूत! रेलवे स्टेशन पर आग से मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू असामाजित तत्वों की करतूत! रेलवे स्टेशन पर आग से मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बॉयफ्रेंड के खर्चे पर प्रेमी से शादी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?