ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, भिलाई सामने आया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, भिलाई सामने आया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: September 20, 2025
Share
शेश्र मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। शेयर मार्केट में निवेश व रकम दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। ठगी के इस खेल के लिए शातिरों ने बाकायदा दफ्तर खोल रखा था। सूर्या मॉल जुनवानी व सुपेला में ऑफिस खोलकर कमीशन पर एजेंन्ट रखकर लोगों से निवेश कराया जा रहा था। एक साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर निवेश कराया जा रहा था। लगभग 10 से 12 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

इस मामले में करण शर्मा ने चौकी स्मृति नगर में लिखित शिकायत पत्र दिया था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि स्नेहांशु नामदेव, उसकी पत्नी डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे द्वारा सूर्या माल जुनवानी में निशा बिजनेस कन्सलटेंट प्रायवेट लिमिटेड एवं सुपेला में यूनिक इन्वेस्टमेंट साल्यूशन नाम से दफ्तर खोल रखा था। शेयर मार्केट में निवेश के नाम से 20 से 40 प्रतिशत का लाभ होने का लालच देकर उससे एवं उसके अन्य साथियों से लगभग 66 लाख 47 हजार की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत पर धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव उसकी पत्नी डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी एवं धातरी कोसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्नेहांशु नामदेव द्वारा अपनी पत्नी डाली वर्मा उर्फ डाली नामदेव एवं निशा मानिकपुरी को डायरेक्टर बनाकर उपरोक्त दोनों कंपनियां फर्जी रूप से खोला गया। सेबी आरबीआई में बिना पंजीयन कराए बिना विधिक दस्तावेज के शेयर मार्केट में निवेश कराने एवं प्रतिमाह 20 से 40 प्रतिशत का लाभांश देने का प्रलोभन देकर मार्केट से करोड़ों रूपये का निवेश दोनों कंपनी में कराया गया।

निवेश की रकम को शेयर बाजार में न लगाकर ग्राहकों के बीच ही रोलिंग किया गया। निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए निवेश संबंधी फर्जी दस्तावेज एवं मिरर इमेज ग्राहकों के पासवर्ड एवं आईडी बनाकर कम्प्यूटर के माध्यम से तैयार कराकर उसे वाट्सएप से ग्राहकों को भेज देते थे। प्रकरण में धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को आरोपियों द्वारा निवेशकों को 20 से 40 प्रतिशत राशि कुछ माह तक दिया गया एवं शेष राशि से स्वयं के लिए करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति बनाई और वाहन भी खरीदे।

आरोपी स्नेहांशु नामदेव उसकी पत्नी डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे एवं उसके प्रेमी शुभम गुप्ता से मेमोरेण्डम के आधार पर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम से क्रय किया गया टाटा कर्व कार, हार्ले डेविडसन मोटर साइकिल, स्कूटी, सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम, घरेलू सामग्री, फ्लैट क्रय संबंधी दस्तावेज, कम्यूटर, लैपटाप, वरटू कंपनी सहित अन्य कंपनी के मंहगे मोबाइल कीमती लगभग 1 करोड़ रुपए जब्त किया गया है। साथ ही निवेश एवं खर्च संबंधी रजिस्टर बड़ी मात्रा में दस्तावेज बैंक चेकबुक, पासबुक इत्यादि जब्त किया गया है। इस मामले में जंजगिरी कुम्हारी निवासी स्नेहांशु नामदेव व उसकी पत्नी डाली नामदेव, विजय नगर दुर्ग निवासी निशा मानिकपुरी, डी पॉकेट मरोदा निवासी धातरी कोसरे व कृपाल नगर कोहका निवासी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने कर दी ऐसी बेरहमी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अब दस साल गुजारेगा जेल में
इन गांवों से लेनी चाहिए सबको सीख, ग्रामीण बने पहरेदार, अब तक दस्तक नहीं दे पाया कोरोना
सरकारी राशन दुकानों का विधायक देवेंद्र यादव ने किया निरीक्षण, कहा- सबको मिले योजना का लाभ, कोई ना रहे वंचित…. 2 माह का एक साथ दिया जा रहा राशन
gustakhi maaf: चुनावी पैंतरा – हड़ताल की मेहंदी रस्म
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोर, सीएम साय बोले- श्रमिक हमारी विकास यात्रा की धुरी
Next Article सेवा पखवाड़ा : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत ‘वूमेन वेलनेस वॉक‘ का आयोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?