ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम लाखों की ठगी, ज्यादा फायदे का झांसा देकर निवेश की रकम कर गया हजम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम लाखों की ठगी, ज्यादा फायदे का झांसा देकर निवेश की रकम कर गया हजम

By Mohan Rao
Published: March 29, 2024
Share
धोखाधड़ी, Fraud
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के मोइन नगर थाने में शेयर ट्रेड़िंग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रार्थी खुद भी शेयर ट्रेड़िंग का काम करता है और इसी दौरान वह एक वॉटसएप ग्रुप से जुड़ा। इसके वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उसे ज्यादा फायदे का झांसा दिया गया। प्रार्थी झांसे फंस गया और 8 लाख 42 हजार 850 रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे फायदा मिला और न ही उसके द्वारा निवेश की गई रकम उसे वापस मिली। ठगी का अहसास होने के बाद उसने मोहन नगर थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हर्षील रायल कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी श्रीकुमार पिल्लई ने अपनी शिकायत में बताया कि वह  शेयर मार्केट मे ट्रेडिंग का कार्य करता है। इसी संबंध मे एक वाट्सएप ग्रुप एलआरओ में उसे जोडा गया। ग्रुप के माध्यम से क्रिश ब्रायन नाम के व्यक्ति द्वारा शेयर ट्रेंडिंग में ज्यादा फायदा कमाने के टिप्स दिए जाते थे। क्रिश ब्रायन अपने मोबाईल नंबर 447443234147, 2133975121, 8961329429 के जरिए ग्रुप से जुड़ा हुआ था। शुरुआत में क्रिश ब्रायन के टिप्स से उसे लाभ मिला। जिसकी राशि उसके बैंक खाते में जमा भी हुई। 16 जनवरी 2024 को 3000 रुपए व  25 जनवरी 2024 को 62900 रुपए खाते में क्रेडिट हुए।

ज्यादा फायदे के झांसे में फंसा
खाते में फायदे की राशि की जमा होने से श्रीकुमार ज्यादा फायदे के झांसे में फंस गया। इसके बाद बाद उसने क्रिश ब्रायन के कहे अनुसार विभिन्न खातों में 8 लाख 42 हजार 850 रुपए जमा कर दिए। श्रीकुमार ने बताया कि उसने 17 जनवरी 2024 को 10 हजार रुपए,  19 जनवरी 2024 को 50 हजार रुपए 2 फरवरी 2024 को  50 हजार रुपए, 4 फरवरी 2024 को  50 हजार रुपए, 11 फरवरी 2024 को  5 लाख 37 हजार रुपए, तथा 26 फरवरी 2024  1 लाख 45 हार 850 रुपए जमा किए।

रुपए वापस मांगे तो ठगी का पता चला
8 लाख रुपए से ज्यादा की रकम निवेश करने के बाद श्रीकुमार ने जब लाभ के रुपए मांगे तो क्रिश ब्रायन ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। जमा राशि को वापस करने के एवज में अतिरिक्त राशि जमा करने कहा गया। इसके बाद से उनके सभी नंबर भी बंद हो गया। इसके बाद श्रीकुमार को अहसास हुआ कि उसके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। तब जाकर उसने थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद मोहन नगर पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिस्थितियां चाहें जैसी भी हों किसानों को खुशहाल बनाने के फैसले पर अडिग रहेंगे: सीएम बघेल
Breaking news : दुर्ग-भिलाई में कड़ाके की ठंड से बदला स्कूलों का समय, डीईओ ने जारी किया आदेश… जानिए परिवर्तित समय
ताड़ोकी से रायपुर के लिए मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
अंबेडकर अस्पताल के चिकित्सक सुंदरानी ने कहा: रैपिड एंटिजेन टेस्ट पॉजिटिव आने पर दोबारा आरटीपीसीआर या टूनाट टेस्ट की जरूरत नही
72 घण्टो के कड़े संघर्ष के बाद मुजफ्फरनगर में फंसे छत्तीसगढ़ के 230 यात्री सकुशल छत्तीसगढ़ पहुच गये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीआरजी जवान को गोली मारने वाला नक्सली गिरफ्तार, छात्रावास में रहकर नक्सलियों के लिए कर रहा था काम डीआरजी जवान को गोली मारने वाला नक्सली गिरफ्तार, छात्रावास में रहकर नक्सलियों के लिए कर रहा था काम
Next Article अब मान्य नहीं होंगे पुराने आश्रित कार्ड, देश के सैनिक अस्पतालों में इस मानक पर ही मिलेगा इलाज अब मान्य नहीं होंगे पुराने आश्रित कार्ड, देश के सैनिक अस्पतालों में इस मानक पर ही मिलेगा इलाज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?