ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत को राफेल देने वाले फ्रांस ने पाक को दिया झटका, मिराज-सबमरीन को नहीं करेगा अपग्रेड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत को राफेल देने वाले फ्रांस ने पाक को दिया झटका, मिराज-सबमरीन को नहीं करेगा अपग्रेड

By @dmin
Published: November 20, 2020
Share
भारत को राफेल देने वाले फ्रांस ने पाक को दिया झटका, मिराज-सबमरीन को नहीं करेगा अपग्रेड
भारत को राफेल देने वाले फ्रांस ने पाक को दिया झटका, मिराज-सबमरीन को नहीं करेगा अपग्रेड
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून मामले में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मेक्रों पर निशाना साधने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को तगड़ा झटका लगा है। यह झटका फ्रांस ने दिया है। दरअसल, फ्रांस ने तय किया है कि वह पाकिस्तान के मिराज फाइटर जेट्स, एयर डिफेंस सिस्टम, अगोस्टा 90बी क्लास सबमरीन्स को अपग्रेड नहीं करेगा। इस पूरे मामले की जानकारी रखने वालों ने सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को यह जानकारी दी है।

इसके अलावा, फ्रांस ने कतर, जोकि राफेल फाइटर जेट्स का खरीदार है, से कहा है कि विमान के लिए किसी भी पाकिस्तानी टेक्नीशियन को काम न करने दे। फ्रांस की आशंका है कि कहीं पाकिस्तानी टेक्नीशियन चोरी-छिपे फाइटर जेट्स की अहम जानकारियों को इस्लामाबाद को न बता दें। पाकिस्तान पहले भी अपनी इन हरकतों के लिए जाना जाता रहा है और चीन के साथ डिफेंस डाटा को शेयर करता रहा है।
फ्रांस पहले से ही पाकिस्तानी नागरिकों को शरण देने के लिए उनकी कठोर तरीके से जांच कर रहा है। हाल ही में विवादास्पद चार्ली हेब्दो मैगजीन के पुराने पेरिस दफ्तर के बाहर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। सितंबर महीने में, पाकिस्तान के 18 वर्षीय अली हसन ने मैगजीन के दफ्तर के बाहर दो लोगों की चाकू मार दिया था। बाद में, उसके पिता ने एक लोकल न्यूज चैनल से कहा था कि उनके बेटे ने काफी अच्छा काम किया है और वे इस हमले से काफी खुश हैं।
भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को फ्रांसीसी सरकार के फैसलों के बारे में तब बताया गया था, जब उन्होंने 29 अक्टूबर को पेरिस का दौरा किया था। इसके पहले, फ्रांस में आतंकी हमले को लेकर नई दिल्ली ने फ्रांस के साथ खड़े होकर निंदा की थी। फ्रांस ने भी श्रृंगला को आश्वस्त किया कि वह अपने रणनीतिक सहयोगी की सुरक्षा चिंताओं के प्रति बहुत संवेदनशील है और उसने भारत की सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर निर्यात नियंत्रण शासन के तहत पाकिस्तान मूल के टेक्नीशियंस को राफेल लड़ाकू जेट से दूर रखने के बारे में निर्देश जारी किए थे।

पाकिस्तानी वायुसेना पर पड़ सकता है फ्रांस के फैसले का असर
वहीं, मिराज 3 और मिराज 5 फाइटर जेट्स को अपग्रेड नहीं करने के फ्रांसीसी सरकार के फैसले का असर पाकिस्तानी वायुसेना पर पड़ा सकता है। पाकिस्तान के पास 150 मिराज फाइटर जेट्स हैं, जिसे फ्रांस की दसॉं एविएशन ने बनाया है। हालांकि, इसके आधे ही पाकिस्तानी वायुसेना के सेवा में हैं।

सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या
बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और लोजपा ने जारी किए घोषणा पत्र… चिराग का नारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट तो कांग्रेस ने ऋण माफी का किया वादा
मिथुन को प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी
मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में लाइफ बर्थ डायग्नोस्टिक्स मालीकुलर एण्ड वायरोलॉजी लैब का किया ई-शुभारंभ
विश्व दिव्यांग दिवस: श्री मानव सेवा फाउंडेशन ने दृष्टि बाधित बच्चों को बांटी टी-शर्ट व लेखन साम्रगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय मंत्रालय और विभाग अपनी मर्जी से नहीं कर सकेंगे खरीदारी, पीएमओ के इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन केंद्रीय मंत्रालय और विभाग अपनी मर्जी से नहीं कर सकेंगे खरीदारी, पीएमओ के इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
Next Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च नगरोटा मुठभेड़ पर बोले पीएम मोदी, आतंकियों की नापाक कोशिश फिर नाकाम हुई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?