ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’, इन राज्यों में अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’, इन राज्यों में अलर्ट

By @dmin
Published: December 2, 2020
Share
आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान 'बुरेवी', इन राज्यों में अलर्ट
आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान 'बुरेवी', इन राज्यों में अलर्ट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में जहां इस साल लोग कोरोना महामारी से त्रस्त हैं वहीं चक्रवाती तूफानों का सिलसिला भी लगातार जारी है। कुछ दिन पहले चक्रवाती तूफान निवार ने दक्षिणी राज्यों में कहर बरपाया था। और अभी इसके गुजरे हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उच्च दबाव के चक्रवाती तूफान के रूप में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके चक्रवाती तूफान ‘बुरेवीÓ के रूप में दो दिसंबर की शाम या रात को त्रिंकोमाली के निकट श्रीलंका तट से गुजरने का पूर्वानुमान है और इस दौरान 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 
चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि इसके बाद इसके पश्चिम की ओर बढऩे और तीन दिसंबर की सुबह मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन इलाके में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह संभवत: पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु के तट से गुजरेगा।
 मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि एक दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एवं तीन दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के पूर्वी तट के पास न जाएं। इसके अलावा मौसम विभाग ने दो से चार दिसंबर तक कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु, केरल और श्रीलंका के पश्चिमी तट पर भी खतरे की चेतावनी दी है।

Cyclonic Storm ‘Burevi’ over southwest Bay of Bengal very likely to intensify further during next 12 hours. Total suspension of fishing operation during 1st Dec to 4th Dec is advised. Fishermen out at Sea are advised to return to the coast: India Meteorological Department (IMD)

— ANI (@ANI) December 1, 2020

इन राज्यों में भी चक्रवाती तूफान आने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि कहा कि  केरल, पुडुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी चक्रवात पनप रहा है। इसके चलते इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं, मंगलवार रात तक 80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ चक्रवात के तेज होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में चक्रवात तीव्र होकर तूफान में तब्दील हो जाएगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस चक्रवाती तूफान का नाम बुरेवी बताया है।

इससे पहले भी देश में तीऩ चक्रवाती तूफान 
बता दें कि इस साल आने वाली यह तीसरा चक्रवाती तूफान था, इससे पहले मई में सुपर साइक्लोनिक अम्फान और जून में चक्रवाती तूफान निसर्ग भारत में तबाही मचा चुका है। उसके बाद निवार ने भी तबाही मचाई। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिसंबर को तमिलनाडु और केरल तट पर 65 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवाएं चलेंगी।

कमान मिलते ही सिद्धू ने नेहरू के साथ पिता की तस्वीर को किया शेयर, आलाकमान को कहा शुक्रिया
स्टार्टअप की शुरुआत हो लेकिन पूरी तैयारी के साथ….
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन फर्निचर मार्ट हुए सील, 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन ला तथा चिरान जप्त
पीएम आवास के मकान पर दावे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत पर मचा बवाल
जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, वाहन व सैकड़ों बोरी धान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की
Next Article चांद की सतह पर लैंड हुआ चीन का पहला मानवरहित स्पेसक्राफ्ट, नमूने एकत्र करके लौटेगा चांद की सतह पर लैंड हुआ चीन का पहला मानवरहित स्पेसक्राफ्ट, नमूने एकत्र करके लौटेगा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?