ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार सांसद बदल गए लेकिन चल न सकी दुर्ग से पलासा तक एक्सप्रेस ट्रेन, अब विधायक रिकेश ने ली जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

चार सांसद बदल गए लेकिन चल न सकी दुर्ग से पलासा तक एक्सप्रेस ट्रेन, अब विधायक रिकेश ने ली जिम्मेदारी

By Mohan Rao
Published: June 3, 2025
Share
विधायक रिकेश सेन करेंगे रेलवे अधिकारियों से बैठक
SHARE

वैष्णोदेवी दर्शन के बाद दिल्ली में करेंगे रेलवे के अधिकारियों से चर्चा

भिलाई। दुर्ग भिलाई में रहने वाले लाखों आंध्र व उत्कल वासियों की दो दशक से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग दुर्ग से पलासा व्हाया विजयनगरम एक्सप्रेस की मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। दुर्ग भिलाई के लाखों लोगों ने जब यह मांग शुरू की उसके बाद अब तक चार सांसदों ने 25 वर्षों का कालखंड पूरा कर लिया इसके बाद भी दुर्ग से पलासा तक ट्रेन नहीं चला सके। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अब इसकी जिम्मेदारी ली है।

दरअसल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन इन दिनों वैष्णोदेवी के दरबार में हैं। मंगलवार को वे वैष्णोदेवी से वापस दिल्ली पहुंच रहे हैं।  दुर्ग से पलासा-बरहमपुर व्हाया विजयनगरम रेल सुविधा प्रारम्भ करने को लेकर चर्चा करने वे दिल्ली में रेलवे के अधिकारियों से मिलेंगे। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2024 को इस संबंध में एक मांग पत्र रेल अधिकारियों को सौंपा था। दुर्ग से पलासा तक सीधी ट्रेन की मांग आज की नहीं बल्कि 25 वर्ष से ज्यादा समय से यह मांग दुर्ग भिलाई के लोगों द्वारा की जा रही है।   

विधायक रिकेश ने फोन पर ली पूरी जानकारी
जम्मू पहुंचे विधायक रिकेश सेन ने माता वैष्णोदेवी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश की खुशहाली के लिए मातारानी से आशिर्वाद लिया। इस दौरान भिलाई के उत्कल और आंध्र समाज प्रमुखों से उन्होंने फोन पर चर्चा करते हुए दिसंबर 2024 को भेजे गए बहुप्रतीक्षित मांग पत्र विषयक जानकारी ली तथा दुर्ग से पलासा सीधी रेल सेवा के संबंध में रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने वो जम्मू से दिल्ली रवाना हो गए।

डेढ़ साल पहले केन्द्रीय रेल मंत्री को सौंपा था  पत्र
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सीमावर्ती आंध्र और उत्कल समाज की मांग पर दुर्ग से पलासा, बरहमपुरम तक व्हाया विजय नगरम नई एक्सप्रेस रेल सुविधा प्रारम्भ के संबंध में उन्होंने 14 दिसंबर 2024 को केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र दिया था। भिलाई वैशाली नगर क्षेत्र में आन्ध्र और उत्कल समाज के एक लाख से ज्यादा लोग अपने पैतृक गांव आन्ध्रप्रदेश, श्रीकाकुलम एवं सीमावर्ती उड़ीसा राज्य में भिलाई दुर्ग से आवागमन करते हैं। सीधी रेल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण आवागमन में उन्हें काफी परेशानी होती है, जिस कारण नई एक्सप्रेस रेल सुविधा प्रारम्भ करने की अत्याधिक आवश्यकता है।

दुर्ग से पलासा तक एक भी सीधी ट्रेन नहीं
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि दुर्ग से पलासा तक एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। वर्तमान में दुर्ग से पुरी जो एक्सप्रेस चलती है वह टिटलागढ़ से कट कर पुरी जाती है जिससे विजय नगरम, बरहमपुर और सीमावर्ती क्षेत्र से लगे आंध्र और उत्कलवासियों को इस ट्रेन का सीधा लाभ नहीं मिल पाता, उन्हें ट्रेन बदल कर गंतव्य तक आना जाना पड़ता है‌। दुर्ग-पलासा-बरहमपुर व्हाया विजयनगरम एक्सप्रेस प्रारंभ किए जाने से आंध्र और उत्कल के सीमावर्ती क्षेत्र आने जाने वाले लाखों यात्रियों को सहुलियत होगी। इसी मुद्दे को लेकर विधायक की रेल अधिकारियों से दिल्ली में बैठक होनी है‌। बैठक में बहुप्रतीक्षित मांग पत्र अनुरूप विधायक रिकेश सेन ने रेल मंत्रालय को जितने पत्र दिए हैं, उन पर विस्तार से चर्चा होगी।

भाजपा ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के सीएम साय सहित समिति में 27 दिग्गजों को जगह
शासन के आदेश के बदला जवाहर मार्केट में दुकानों के खुलने व बंद होने का समय: अब सोमवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
जीवन मिशन के तहत 16 जिलों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौगात…. 238 करोड़ 56 लाख 86 हजार रुपए की लागत के 658 कार्यों का वर्चुअली किया भूमि पूजन
आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर छत्तीसगढ़ के राहुल गुप्ता ने फहराया तिरंगा…. 7 हजार फीट से ज्यादा की चढ़ाई कर पहुंचे
जिला अस्पताल दुर्ग के मातृ-शिशु जचकी वार्ड में गंदगी का साम्राज्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 230 # 03 June 2025
Next Article एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी : चेंबर के महामंत्री अजय भसीन ने कहा- विकसित भारत की नींव बनेगा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?