ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही समुद्र में जा डूबा था इंडोनेशियाई विमान, अब मिल रहे शवों के चिथड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही समुद्र में जा डूबा था इंडोनेशियाई विमान, अब मिल रहे शवों के चिथड़े

By @dmin
Published: January 10, 2021
Share
SHARE

जकार्ता (एजेंसी)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्री विजया एयरलाईन्स का विमान क्रैस हो गया। यह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। इंडोनेशियाई परिवहन मंक्षी बुदी कार्य सुमादी ने बताया कि विमान ने एक घंटा देरी से उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। विमान में 62 लोग सवार थे जिनमें 10 बच्चे थे। इन 10 में से 3 बच्चे बहुत छोटे थे। उन्होंने बताया कि विमान ने मौसम खराब होने की वजह से देरी से उड़ान भरी थी न कि किसी तकनीकी खराबी के चलते। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
जकार्ता से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुए विमान का मलबा और कई टुकड़ों में लोगों के शव अब बचावकर्मियों को मिलने लगे हैं। विमान जहां क्रैश हुआ वहां मौजूद मछुआरों ने अब इस हादसे का पूरा ब्योरा दिया है और बताया है कि जब विमान समुद्र में गिरा तो इतनी भयानक आवाज आई जैसे या तो बम विस्फोट हुआ हो या फिर सुनामी आ गई हो। शनिवार को उड़ान भरते ही श्रीविजया एयर के बोइंग 737 विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था। यह विमान समुद्र में जा गिरा था, जिसके बाद यात्रियों के बचने की उम्मीद खत्म हो गई थी। विमान में 12 क्रू सदस्यों सहित कुल 62 लोग सवार थे। शनिवार से जारी शवों की खोजबीन के बाद रविवार तड़के बचावकर्मियों ने समुद्र से शवों के चिथड़े, कपड़ों के टुकड़े और कुछ मलबा निकाला है। सोनार उपकरण के जरिए मिले श्रीविजिया एयर फ्लाइट 182 से मिले सिग्नल के बाद अधिकारियों को उम्मीद थी कि विमान का मलबा ढूंढ लिया जाएगा। बचावकर्मियों को ये टुकड़े लैंकंग आइलैंड और लाकी आइलैंड के बीच मिले हैं। इंडोनेशियाई विमान को क्रैश हुए कई घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इस हादसे की वजह पता नहीं लगी है।
मछुआरों ने सुनी बम धमाके की आवाज
शनिवार स्थानीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे के आसपास थाउसैंड आइलैंड के पास मछुआरों ने धमाके की आवाज सुनी। सोलिहन नाम के मछुआरे ने समाचार एजेंसी एपी को बताया हमने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। पानी से उठी लहरों की वजह से हमें लगा या तो बम फटा है या फिर सुनामी आ गई है। बारिश इतनी हो रही थी कि हमें कुछ साफ नहीं दिख रहा था। हम विमान का मलबा और ईंधन अपने नाव के आसपास देखने के बाद स्तब्ध थे।

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर
Breaking News :  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता
अब विदेशों में होगा छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति व साहित्य का प्रचार-प्रसार…
विकास दुबे एनकाउंटर पर शिवसेना का क्क पुलिस को समर्थन, कहा- नहीं उठने चाहिए कोई सवाल
पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel, who attended the program of Ramakrishna Mission रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो, स्वालम्बी बने
Next Article Mohammed Siraj, victim of racial remarks again ... had to stop the match दोबारा नस्लीय टिप्पणी के शिकार हुए मोहम्मद सिराज… रोकना पड़ा मैच…. छह दर्शकों को पुलिस ने किया मैदान से बाहर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?