ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में चार की मौत, 6 घायलों का चल रहा इलाज… सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में चार की मौत, 6 घायलों का चल रहा इलाज… सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

By Mohan Rao
Published: May 25, 2024
Share
बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट
SHARE

बेमेतरा। यहां बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में शनिवार को सुबह बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 4 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 6 घायलों को रायपुर में इलाज चल रहा है। मौके पर मलबा हटाने का काम चल रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इधर हादसे के बाद सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। घटना स्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसका ऐलान किया।  

बता दें बेमेतरा के बेरला में शनिवार सुबह बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। जिस बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ उसका मलबा अभी तक हटा नहीं है। बताया जा रहा है मलबा पूरी तरह से हटने के बाद मृतकों के वास्तविक आंकड़ों की जानकारी मिल पाएगी। घटना के बाद के तीन घंटे बाद बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दकमल की गाड़ियां एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंची।

घटना स्थल पहुंची उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री ने कहा जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बेरला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान मृतकों व घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया। उपमुख्‍यमंत्री अरुण साव ने कहा, हादसे में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सीएम ने दिए दंडाधिकारी जांच के निर्देश
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि ‘बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हू्ं।’

बजट में शिवराज का तोहफा: न लगेगा कोई नया कर, न बढ़ेगी किसी की दर
मुख्य सचिव ने की गोधन न्याय योजना के तैयारियों की समीक्षा: अधिकारियों को दिए यह निर्देश
लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रहे थे नर्सिंग होम, सीएमएचओं ने जारी किया नोटिस
फरीदाबाद जेल में संदिग्ध आतंकी रहमान की हत्या, साथी बंदी ने नुकीले हथियार से किया वार
Gustakhi Maaf: सूली पर चढ़ी बेशकीमती योजनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में फेंकी लाश… जांच में जुटी पुलिस
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 221 # 25 May 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?