ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टाटा सूमो में चार गोवंश को बेरहमी से ठूंसकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

टाटा सूमो में चार गोवंश को बेरहमी से ठूंसकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर

By Mohan Rao
Published: April 30, 2025
Share
सूमो में भरकर गोवंश की तस्करी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गो तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जशपुर से झारखंड नजदीक होने के कारण बड़ी संख्या में यहां गो तस्तर सक्रिय हैं। गोवंश की तस्करी के लिए अलग अलग उपाय भी इनके द्वारा किया जा रहा है। ताजा मामले में जिले के कुनकुरी पुलिस ने टाटा सूमो वाहन में ठूंसकर 4 गोवंश को लेजाते पकड़ा है। पुलिस को देख तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.04.25 को चौकी  दोकड़ा पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि एक सफेद कलर की सवारी गाड़ी टाटा सूमो गाड़ी क्रमांक JH08A8766  में कुछ व्यक्ति पीछे सवारी बैठने की सीट को हटाकर उसमें 4 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक, ठूंस कर से कांसाबेल से कुनकुरी की ओर मेन रोड, हाईवे से होते हुए जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर बंदरचूआ के पास नेशनल हाइवे में संदेही वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था।

इस दौरान टाटा सूमो वाहन क्रमांक JH 08 A 8766 आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक तेजी से अपने वाहन को कुनकुरी की ओर भगाने लगा। दोकड़ा पुलिस के द्वारा उक्त वाहन का लगातार पीछा किया जा रहा था, साथ ही थाना कुनकुरी पुलिस से संपर्क कर संदेही टाटा सूमो वाहन की घेराबंदी करने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपियों ने दोनों ओर से पुलिस को आता देख वाहन को रोड में छोड़ कर, भाग गए। पुलिस के द्वारा जब उक्त संदेही टाटा सूमो गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें, पीछे की सवारी सीट को हटाकर,04 नग गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर भरा पाया गया है। पुलिस के द्वारा सभी 04 नग गौ वंशों को पशु चिकित्सक से उपचार कराकर सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा तस्करी में प्रयुक्त टाटा सूमो वाहन क्रमांक JH08A8766 को भी जप्त कर लिया गया है। मामले में पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी में फरार आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध  कर जांच विवेचना में लिया गया है, फरार आरोपियों की पता साजी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोमांस बेचने वाले तीन आरोपियों को भेजा जेल

एक अन्य मामले में थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने गौ हत्या कर मांस ले जाने के आरोप पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 29 अप्रैल को राजेश्वर राम निवासी ग्राम टुकु पानी ने थाना नारायणपुर पहुंचकर बताया कि 28 अप्रैल को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दूसरे गांव गया था। उसने अपने घर पर एक गाय व दो बछड़े पाल रखे हैं। दूसरे जब वह वापस घर आया तो पाया कि उसकी गाय घर में नहीं थी। गाय को ढ़ूंढने जंगल की ओर गया तो गाय  की चमड़ी व सिर मिला ,साथ ही बगल में मटन काटने का लकड़ी का गोल टुकड़ा भी मिला। गांव वालों से उसे पता चला कि उसके गांव के ही अरविंद लकड़ा को गाय के साथ देखा गया था। उसे संदेह हुआ कि अरविंद लकड़ा के द्वारा ही उसकी गाय की हत्या कर दी गई है। इस मामले में नारायणपुर पुलिस ने छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा संदेही आरोपी अरविंद लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ  करने पर उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके द्वारा अपने तीन साथियों, क्रमशः  अंकित पन्ना, निवासी गिनाबहार, थाना कुनकुरी, अरविंद एक्का, निवासी गिनाबहार, थाना कुनकुरी व राकेश उर्फ दिल्ली, निवासी कुनकुरी, के साथ मिलकर , प्रार्थी राजेश्वर राम की गौवंश की हत्या कर मांस काटकर ले जाया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी अरविंद लकड़ा के दो साथियों आरोपी क्रमशः अंकित पन्ना व अरविंद एक्का को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले एक आरोपी  राकेश उर्फ दिल्ली ,फरार है  जिसकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से गौहत्या कर मांस काटने में प्रयुक्त लोहे के औजार को जब्त कर लिया गया है। मामले में आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है, जब से ट्रक व पिकअप गाड़ी पकड़ाने लगी है, पशु तस्कर सूमो व स्कॉर्पियो गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं। परंतु पुलिस के सक्रिय मुखबिरी तंत्र के कारण आरोपी पकड़े जा रहे हैं। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

बुआ ने भतीजे से ठग लिए 1.70 लाख रुपए, एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा
विधायक देवेंद्र की पहल से सीआईएसएफ कालोनी में शेड और इंटुक भवन में बन रहा डोम शेड
नवागढ़ में रूद्र गुरू का विरोध, नाराज कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, कहा- गुरूदयाल ही बेहतर
करवा चौथ पर इस बार बन रहे कई शुभ संयोग, भगवान कृष्ण ने बताया था द्रौपदी को इस व्रत का महत्व, इसलिए सुहागिनों के लिए बना विशेष
ओमिक्रॉन: दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: शरिया अदालत का फैसला बाध्यकारी नहीं
Next Article छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर को मिली 4 साल की सजा, लोगों का इलाज करने के साथ बिना लाइसेंस बेचता था दवा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?