ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चांदी की कन्नी से नींव, शिलाओं का पूजन: ऐसा रहा भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमिूपजन व शिलान्यास: पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों की मौजुदगी में बना इतिहास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चांदी की कन्नी से नींव, शिलाओं का पूजन: ऐसा रहा भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमिूपजन व शिलान्यास: पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों की मौजुदगी में बना इतिहास

By @dmin
Published: August 5, 2020
Share
Foundation with silver cane, worship of rocks
Foundation with silver cane, worship of rocks
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर की आधारशिला आज रख दी गई। राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। पूजा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे। भगवान श्रीराम ने जिस अभिजीत मुहूर्त में जन्म लिया था, उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए। इससे पहले सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीएम मोदी का स्वागत किया है।

Contents
    • पुजारी ने बताया नौं ईंटें रखी गई
    • पांच शताब्दियों बाद पूजा हुआ राम मंदिर का सपना: योगी
  • सभी के हैं भगवान राम, सबमें हैं राम : मोहन भागवत

भूमिपूजन के बाद कार्यक्रम में सियावर रामचंद्र की जय से पीएम मोदी ने अपनी बात शुरू की। अयोध्या को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन व शिलान्यास की पूरे देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा पूरा देश राममय है हर मन दीपमय है। करोड़ों लोगों को आज यह विश्वास नहीं हो रहा होगा कि यह पल आया है। आज सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है। राममंदिर निर्माण के संघर्ष में जिसने अपना बलिदान दिया है उनको पूरे देश की ओर से नमन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि राम हमारे मन में बसे हैं। हमारी संस्कृति के आधार है। आज आयोध्या में भव्य मंदिर के लिए भूमिपूजन हुआ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भूमिपूजन के लिए मुझे आमंत्रित किया इसके लिए आभार।

पुजारी ने बताया नौं ईंटें रखी गई

राम मंदिर भूमि पूजन में पुजारी ने कहा कि यहां नौ ईंटें रखी गई हैं। इन्हें 1989 में दुनिया भर के भगवान राम के भक्तों ने भेजा था। ऐसी ईंटों की संख्या 2 लाख 75 हजार है, जिनमें से 100 ईंटें जय श्री राम उत्कीर्णन लिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूज में लगाई गईं 9 शिलाओं के पूजन में बीच में जो शिला है वह कूर्म शिला है। इस शिला के ठीक ऊपर राम लला विराजमान होंगे।

पांच शताब्दियों बाद पूजा हुआ राम मंदिर का सपना: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि पांच शताब्दियों बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। जिस अवधपुरी का यह अहसास करने के लिए पांच शताब्दियां लग गईं। 135 करोड भारतवासियों को और पूरे विश्व के लोगों व नागरिकों की भावनाओं का मूर्तरूप देने का अवसर जिस महानुभाव के कारण प्राप्त हुआ वह है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत और पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज। देश के समस्त संत और इस कार्यक्रम के उपस्थिल अतिथिगण की प्रणाम और उनका स्वागत करता हूं।

सभी के हैं भगवान राम, सबमें हैं राम : मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भगवान राम सबके के हैं। पुरुषार्थ का भाव हमारे रग-रग में है। भगवान राम का उदाहरण है। सब राम के हैं और सबमें राम हैं। यह सभी भारतवासियों के लिए है। कोई अपवाद नहीं है। अब भव्य राम मंदिर बनेगा। मंदिर के पूर्ण होने से पहले हमारा मन मंदिर पूरा होना चाहिए। हृदय भी राम का बसेरा होना चाहिए। इसलिए सभी द्वेष, विकार, भेदों को तिलांजलि देकर संपूर्ण जगत को अपनाने की क्षमता रखने वाला मनुष्य होना चाहिए। इतने सारे लोगों ने बलिदान दिया था, वे शारीरिक रूप से यहां नहीं हो सकते थे। कुछ ऐसे हैं जो यहां नहीं आ सकते हैं, कुछ ऐसे हैं जिन्हें आना चाहिए था। लेकिन स्थिति के कारण आमंत्रित नहीं किया जा सकता था।

भारत के कोरोना वैक्सीन पर आई खुशखबरी: हरियाणा में हुआ शुरुआती ट्रायल, कोई साइड इफेक्ट नहीं
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : भारती सिंह बनीं ‘ऊर्जा उत्पादक’: सोलर रूफटॉप से घर बना मिनी पावरहाउस
देश में तेजी से बढ़ रहा डब कंटेंट का चलन महामारी के बाद आया बड़ा बदलाव…
विश्व जल दिवसः वेदांता एल्युमीनियम ने वित्त वर्ष 2025 में 16 अरब लीटर पानी रिसाइकल किया
Big Breking: National Convention: छत्तीसगढ़ में सजने वाला है दिग्गजों का महाकुंभ, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की बनेगी रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 10 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 373 नए संक्रमित मिले
Next Article CM Shivraj Singh Chauhan beats Corona, leave from Viva hospital सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को दी मात, चिरायु अस्पताल से मिली छुट्टी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?