ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फोटो पर सियासत : छत्तीसगढ़ में वैक्सीन सर्टिफिकेट में पीएम की जगह सीएम की फोटो क्यों? स्वास्थ्य मंत्री ने बताई वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

फोटो पर सियासत : छत्तीसगढ़ में वैक्सीन सर्टिफिकेट में पीएम की जगह सीएम की फोटो क्यों? स्वास्थ्य मंत्री ने बताई वजह

By @dmin
Published: May 23, 2021
Share
फोटो पर सियासत : छत्तीसगढ़ में वैक्सीन सर्टिफिकेट में पीएम की जगह सीएम की फोटो क्यों? स्वास्थ्य मंत्री ने बताई वजह
फोटो पर सियासत : छत्तीसगढ़ में वैक्सीन सर्टिफिकेट में पीएम की जगह सीएम की फोटो क्यों? स्वास्थ्य मंत्री ने बताई वजह
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के दौरान मिलने वाली वैक्सीन सर्टिफिकेट पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटने लगी है। छत्तीसगढ़ में 18 से 44 साल के बीच के लोगों को वैक्सीन लगने पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर वाली सर्टिफिकेट दी जा रही है। हालांकि, इसे लेकर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने ऐतराज जताया है और कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर टीकाकरण के बजाय फोटो प्रचार पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की फोटो के बदले भूपेश बघेल की फोटो लगाने पर सफाई दी है और वजह भी बताई है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को कहा कि क्योंकि राज्य सरकार 18 से 44 वाले उम्र के लोगों की वैक्सीन का खर्च वहन कर रही है, इसलिए लोगों को पीएम मोदी के बदले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो वाली वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब राज्य सरकार इस आयु वर्ग में टीकाकरण का खर्च वहन कर रही है तब वह प्रमाणपत्रों पर अपने मुख्यमंत्री की फोटो का उपयोग क्यों नहीं कर सकती है।

प्रमाण पत्र में मुख्यमंत्री की फोटो को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष की श्रेणी में लोगों के टीकाकरण का खर्च वहन कर रही है इसलिए यह केंद्र का कार्यक्रम नहीं रह गया है। जब यह राज्य का कार्यक्रम बन गया है तो प्रमाण पत्र पर राज्य के मुख्यमंत्री की फोटो होने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि केंद्र 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए धन मुहैया करा रहा है। इस श्रेणी के लोगों को जारी किए गए प्रमाण पत्र कोविन पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ जारी किए गए हैं।

बता दें कि राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष की श्रेणी में टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए अपना पोर्टल ‘सीजी टीकाÓ बनाया है। जिन लोगों ने इस पर पंजीकरण किया है, उन्हें मुख्यमंत्री बघेल की तस्वीर के साथ डिजिटल प्रमाण पत्र मिल रहे हैं। इस पोर्टल में उन लोगों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है।

इधर, भाजपा ने राज्य सरकार पर लोगों का टीकाकरण के बजाय फोटो प्रचार पर अधिक ध्यान देने का आरोप लगाया है। राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश केंद्र के ऐप का उपयोग कर रहा है। यह ऐप अच्छा काम कर रहा है। लेकिन सिर्फ फोटो के लिए राज्य सरकार ने अपना ऐप लॉन्च किया है। यह भी सवालों के घेरे में है कि क्या राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र विदेश यात्रा के लिए पात्र होंगे। अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित
जशपुर जिले में बिजली गिरने से 3 की मौत और 9 घायल, चार लाख मुआवजे का ऐलान
बड़ा हादसा: रेलवे फाटक के पास ट्रक में पीछे से घुसी तेजरफ्तार कार, दो युवतियों सहित चार की मौत
CM भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनता को दी अनेक विकास कार्याे की सौगात…
स्पेशल बच्चों ने जमकर लगाई दौड़ और खूब फोड़ी मटकी… पोलो ग्राउंड में हुआ वार्षिक खेल महोत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू के अंजी नदी में बन रहे देश के पहले रेलवे स्टेड केबल ब्रिज का पहला स्टॉक रवाना….. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी जम्मू के अंजी नदी में बन रहे देश के पहले रेलवे स्टेड केबल ब्रिज का पहला स्टॉक रवाना….. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
Next Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost केजरीवाल सरकार ने फिर बढ़ाया एक हफ्ते का लॉकडाउन, अब 31 मई तक रहेंगी पाबंदियां

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?