ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फेसबुक लाइव से रु-ब-रू हुए पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे… 18 प्लस को मुफ्त वेक्सीनेशन की घोषणा के लिए पीएम का माना आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

फेसबुक लाइव से रु-ब-रू हुए पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे… 18 प्लस को मुफ्त वेक्सीनेशन की घोषणा के लिए पीएम का माना आभार

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
Former Vis President Prem Prakash Pandey interacted with Facebook Live
Former Vis President Prem Prakash Pandey interacted with Facebook Live
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय मंगलवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 जून से सभी राज्यों को 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह देश के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा।
पूर्व विस अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही पिछले वर्ष देश कोरोना महामारी की पहली लहर से निपटने में सफल रहा और उम्मीद जताई कि देश जल्द ही इस महामारी की दूसरी लहर से सफलतापूर्वक बाहर निकलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समयावधि को इस वर्ष नवंबर तक बढ़ाने के निर्णय के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह योजना महामारी के समय में हर महीने निश्चित मात्रा में मुफ्त राशन प्रदान करके देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभांवित करेगी।
समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद
पूर्व विस अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने अपने फेसबुक लाइव के दौरान कोरोनाकाल में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा जनसेवा में किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों ने इस मुश्किल हालात में जरूरतमंदों को सूखा राशन, दो वक्त का भोजन, चिकित्सकीय मदद सहित गौसेवा के पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी को मदद पहुंचाने का प्रयास किया। सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं।
जन्मदिन पर न करें सार्वजनिक कार्यक्रम
पूर्व विस अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने 9 जून को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने शुभचिंतकों से किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन न करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मेरे सारे शुभचिंतकों, बड़े- बुजुर्गों और अनुजों के शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं, सभी का धन्यवाद देता हूं और सभी से अनुरोध करता हूं कि कोरोना काल के इस दौरान आप सभी अपने आसपास यदि कोई जरूरतमंद हो तो उसकी मदद करें। साथ ही इस मुश्किल दौर में जिन लोगों ने अपने परिवारजनों को खोया है यदि उन्हें किसी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता हो, उनकी सहायता करें।

समय से खाने-सोने वाले बच्चे होते हैं स्वस्थ
मलयेशिया मास्टर्स में जीत से शुरुआत करने उतरेंगी सिंधु
ऐपल की बिक्री घटने से कम हुई टिम कुक की सैलरी, करीब 29 करोड़ रुपये घटी
सुपेबेड़ा की तरह किडनी रोग से प्रभावित आंध्रप्रदेश के उदानम के अध्ययन दौरे पर राज्य की टीम
भिलाई सुपेला के सब्जी मंडी में सुकरो की लगातार मौत, व्यापारी हो रहे हैं परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking: Superfast Duronto Special will run for four days between Howrah-CST रेलवे ब्रेकिंग: हावड़ा-सीएसटी के बीच चार दिनों के लिए चलेगी सुपरफास्ट दुरंतो स्पेशल… बढ़ते यात्रियों को देखते हुए रेलवे का निर्णय
Next Article Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, आईएमए की शिकायत पर पटना में दर्ज हुआ केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?