रायपुर। आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्हें देर रात आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो गई जिसके बाद से फरार चल रहे थे। रायपुर पुलिस देर रात उसे गुंटूर के होटल से गिरफ्तार किया। आरोपी को लेकर लौट रही है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अशोक चतुर्वेदी पर आय से अधिक संपत्ति ओर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ एसीबी व ईओडब्ल्यू की टीम को अशोक चतुर्वेदी की लंबे समय से तलाश थी। एसीबी की टीम को पतासाजी के दौरान गुंटूर में उसकी लोकेशन मिली। इसके बाद टीम भेजी गई। गुंटूर में एक होटल में आरोपी अशोक चतुर्वेदी छिपा हुआ था। टीम ने यहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। टीम उसे लेकर रायपुर के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।




