भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णावती पांडेय ने एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में कोविड -19 के संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने एसआर हॉस्पिटल चिखली के द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी बारी आने पर कोविड़ वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा सरकारी केंद्रों में वैक्सीन मुफ्त लग रहा है। सक्षम लोगों से अपील है कि वे कोविड-19 की वैक्सीन खरीदकर लगवाएं ताकि उनकी जगह किसी जरूरतमंद को मुफ्त में टीका लगाया जा सके। एसआर अस्पताल में कोवीड टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिनेश जैन, डॉक्टर ए. शुक्ला, डॉक्टर एस पटेल, आभा खुटे, हरी साहू, प्रियेश मिश्रा, रमेश पाठक व अफसार निशा निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।




